• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • इस महीने लॉन्च होगा का यू टेलीवेंचर्स का 'फ्लैगशिप ब्रेकर' स्मार्टफोन, टीज़र जारी

इस महीने लॉन्च होगा का यू टेलीवेंचर्स का 'फ्लैगशिप ब्रेकर' स्मार्टफोन, टीज़र जारी

इस महीने लॉन्च होगा का यू टेलीवेंचर्स का 'फ्लैगशिप ब्रेकर' स्मार्टफोन, टीज़र जारी
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि माइक्रोमैक्स का सब-ब्रांड यू टेलीवेंचर्स एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इसका खुलासा कंपनी के सीईओ राहुल शर्मा के एक ट्वीट से हुआ।

राहुल शर्मा ने ट्विटर प्रोफाइल से एक वीडियो ट्वीट किया गया है। वीडियो के साथ लिखा है, ''रीडिफाइनिंग फ्लैगशिप। दिस मंथ...'' (इस महीने फ्लैगशिप फिर परिभाषित होंगे)। वीडियो में राहुल शर्मा को एक नकली जहाज को हथौड़े मारकर तोड़ते हुए देखा जा सकता है। वहीं, बैकग्राउंड में दो जगहों पर यू के लोगो बने हुए नज़र आ रहे हैं। इस ट्वीट को यू टेलीवेंचर्स के आधिकारिक ट्विटर प्रोफाइल से रीट्वीट भी किया गया है। दूसरी तरफ, यू के फोरम पर राहुल शर्मा ने एक पोस्ट जारी करके नए स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च करने की जानकारी दी है।

पोस्ट में लिखा है, ''यूटोपिया को लॉन्च किए जाने के बाद से हम नए क्लॉक स्पीड पर काम करते रहे हैं, ताकि स्मार्टफोन इस्तेमाल करने में होने वाली बोरियत को दूर किया जा सके।''

आगे लिखा गया है, ''हम आपको यह बताते हुए बेहद ही उत्साहित हैं कि हमारा अगला फोन जल्द ही लॉन्च होगा और वह बिल्कुल ही शानदार है। यह इतना खूबसूरत है कि कुछ दिलों को तो पक्का तोड़ेगा। यह रिकॉर्ड भी तोड़ेगा, सारे रूल तोड़ देगा....रुकिए, यह फ्लैगशिप को भी तोड़ देगा।''

गौर करने वाली बात है कि यू यूटोपिया को भी ब्रांडिंग 'धरती के सबसे पावरफुल फोन' के तौर पर की गई थी। अब नए फोन को 'फ्लैगशिप ब्रेकर' बताया जा रहा है। इसके अलावा हैंडसेट के बारे में कोई और जानकारी सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि हाल ही में 'यू5530' कोडनेम से माइक्रोमैक्स के एक हैंडसेट को बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था। बेंचमार्क साइट की लिस्टिंग से हैंडसेट के कई स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर का खुलासा हुआ था।

लिस्टिंग के मुताबिक, माइक्रोमैक्स का यू5530 हैंडसेट 1.8 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक के हीलियो पी10 ओक्टा-कोर प्रोससर से लैस है। इसके अलावा हैंडसेट में 4 जीबी रैम है। बेंचमार्क टेस्ट में स्मार्टफोन को सिंगल कोर टेस्ट में 816 और मल्टी कोर टेस्ट में 3059 प्वाइंट मिले।

याद रहे कि माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स का आखिरी फोन यू यूरेका नोट था जिसे पिछले महीने ही लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन 13,499 रुपये की कीमत में ब्लैक कलर में उपलब्ध है। यू यूरेका नोट में (1920 x 1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 367 पीपीआई है। फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753टी प्रोसेसर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Micromax, Yu Televentures, Yu Yutopia, Yu Smartphones, Android
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  3. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  5. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  7. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  8. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  9. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  10. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »