Micromax Bharat 3 और Bharat 4 लॉन्च, शुरुआती कीमत 4,499 रुपये

माइक्रोमैक्स ने अपनी किफ़ायती भारत सीरीज़ के नए स्मार्टफोन भारत 3 और भारत 4 लॉन्च कर दिए है। माइक्रोमैक्स भारत 3 और भारत 4 स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करते हैं और ये भारत 2 के अपग्रेडेड वेरिएंट हैं।

Micromax Bharat 3 और Bharat 4 लॉन्च, शुरुआती कीमत 4,499 रुपये
ख़ास बातें
  • दोनों स्मार्टफोन ऑफलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए मिलेंगे
  • दोनों स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करते हैं
  • हैंडसेट सोमवार से खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स ने अपनी किफ़ायती भारत सीरीज़ के नए स्मार्टफोन भारत 3 और भारत 4 लॉन्च कर दिए है। माइक्रोमैक्स भारत 3 और भारत 4 स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करते हैं और ये भारत 2 के अपग्रेडेड वेरिएंट हैं। Micromax Bharat 3 और Bharat 4 स्मार्टफोन की ख़ासियत है इनमें दिया गया स्मार्ट की, भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट और लेटेस्ट एंड्रॉयड का होना। भारत 3 की कीमत 4,499 रुपये और भारत 4 की कीमत 4,999 रुपये है। फोन देशभर के रिटेल स्टोर में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो भारत 3 और भारत 4 के अधिकतर स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। दोनों स्मार्टफोन में मुख्य फर्क स्क्रीन साइज़, बैटरी और इनबिल्ट स्टोरेज का है। भारत 3 में जहां 4.5 इंच एचडी 480x854 पिक्सल्स स्क्रीन है वहीं भारत 4 में 5 इंच एचडी 720x1280 पिक्सल्स स्क्रीन है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से लैस है। भारत 3 में 8 जीबी जबकि भारत 4 में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। भारत 3 में 2000 एमएएच बैटरी है जबकि भारत 4 में 2500 एमएएच की बैटरी है। भारत 3 की बैटरी से 6-7 घंटे तक का टॉक टाइम जबकि भारत 4 से 7-8  घंटे तक का टॉक टाइम मिलने का दावा किया गया है। दोनों फोन डुअल सिम स्लॉट के साथ आते हैं।
 
bharat 3

भारत 3 और भारत 4 में क्वाड कोर प्रोसेसर है। दोनों फोन में 1 जीबी रैम है। भारत 3 और भारत 4 में फोटोग्राफी करने के लिए फ्लैश के साथ अपर्चर एफ/2.4 और ऑटोफोकस के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए सॉफ्ट फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

दोनों फोन एंड्रॉयड नूगा पर चलते हैं। और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करते हैं।  दोनों स्मार्टफोन में एक स्मार्ट की है जिससे यूज़र स्क्रीन शॉट, तस्वीरें लेने के अलावा फोन को साइलेंट मोड में भी डाल सकेंगे। फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथू, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी ओटीजी जीपीएस और 4जी वीओएलटीई जैसे फ़ीचर हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737एम
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »