Micromax Infinity N सीरीज स्मार्टफोन आज होगा भारत में लॉन्च

हैंडसेट निर्माता कंपनी Micromax आज भारत में अपने पहले नॉच डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी।

Micromax Infinity N सीरीज स्मार्टफोन आज होगा भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • हैंडसेट में डुअल कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल है
  • Micromax India के ट्विटर अकाउंट से टीज़र हुआ था ज़ारी
  • Micromax Infinity N स्मार्टफोन से आज उठेगा पर्दा
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Micromax आज भारत में अपने पहले नॉच डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। यह स्मार्टफोन कंपनी की नई इनफिनिटी-एन सीरीज का हिस्सा होगा। Micromax द्वारा जारी टीजर में भी फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल माइक्रोमैक्स के नए इनफिनिटी-एन स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। आइए अब आपको Micromax Infinity N स्मार्टफोन की लाइव स्ट्रीमिंग और संभावित स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
 

Micromax Infinity N स्मार्टफोन लॉन्च लाइव स्ट्रीमिंग

माइक्रोमैक्स इनफिनिटी-एन स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट को आप कहीं से भी देख सकते हैं। लॉन्च की लाइव स्ट्रीमिंग Micromax के फेसबुक पेज पर होगी। लॉन्च इवेंट शुरू होने के बाद आप हमारी खबर के अंत में दिए गए लिंक पर क्लिक कर लाइव स्ट्रीमिंग को देख पाएंगे।
 

Micromax Infinity N के संभावित स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

जैसा कि हमने आपको बताया है कि माइक्रोमैक्स इनफिनिटी-एन स्मार्टफोन से संबंधित अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन यह स्मार्टफोन डिस्प्ले नॉच और फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। इसी के साथ फ्रंट पैनल पर सेल्फी फ्लैश भी होगी। देखने वाली बात आज यह होगी कि कंपनी के Micromax Infinity N स्मार्टफोन में सेल्फी के शौकीन लोगों के लिए सिंगल फ्रंट सेंसर होगा या फिर डुअल।

याद करा दें कि, माइक्रोमैक्स ने अक्टूबर माह में Micromax Bharat 5 Inifity Edition और Bharat 4 Diwali स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। दोनों ही स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) पर चलते हैं। Bharat 5 Infinity Edition में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुल विजन डिस्प्ले है। भारतीय बाजार में हैंडसेट का दाम 5,899 रुपये में बेचा जाता है। Bharat 4 Diwali एडिशन में 5 इंच डिस्प्ले मौजूद है, यह हैंडसेट 4,199 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। बता दें कि भारत 5 इनफिनिटी एडिशन फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Micromax, Micromax Infinity N, Infinity N, Micromax India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »