Micromax in 1 की पहली सेल आज 12 बजे Flipkart पर, 5000mah बैटरी, 48MP कैमरा फोन की जानें कीमत

Micromax In 1 में मैटेलिक फिनिश के साथ बैक पैनल पर X पैटर्न दिया गया है। इसके अलावा, माइक्रोमैक्स इन 1 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप व सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है।

Micromax in 1 की पहली सेल आज 12 बजे Flipkart पर, 5000mah बैटरी, 48MP कैमरा फोन की जानें कीमत

Micromax In 1 में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर दिया गया है

ख़ास बातें
  • Micromax In 1 में मौजूद है 6.67 इंच का डिस्प्ले
  • Micromax In 1 में 6 जीबी रैम मौजूद है
  • माइक्रोमैक्स इन 1 को जल्द मिलेगा एंड्रॉयड 11 अपडेट
विज्ञापन
Micromax In 1 स्मार्टफोन आज 26 मार्च 2021 को भारत में पहली बार दोपहर 12 बजे Flipkart पर सेल के लिए आएगा। Micromax In 1 में मैटेलिक फिनिश के साथ बैक पैनल पर X पैटर्न दिया गया है। इसके अलावा, माइक्रोमैक्स इन 1 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप व सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है। माइक्रोमैक्स इन 1 फोन मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ दो रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन व दो कलर ऑप्शन मौजूद हैं। साथ ही फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है, लेकिन इसके साथ ही फोन फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है। हम आपको यहां इस फोन के प्राइस, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और सेल ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं।
 

Micromax In 1 price in India, availability

माइक्रोमैक्स इन 1 फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,499 रुपये है, जबकि 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन को आप 11,999 रुपये में खरीद सकते हैं। Micromax फोन को इंट्रोडक्ट्री कीमत में पेश कर रही है, जिसमें 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 11,499 रुपये है। Micromax In 1 स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन ब्लू और पर्पल में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर ग्रेडिएंट फिनिश दिया होगा, जिसमें X पैटर्न मौजूद है। फोन को दोपहर 12 बजे Flipkart और Micromax वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। Flipkart Axis Bank Credit से पेमेंट करने पर 5 पर्सेंट कैशबैक मिल रहा है।
 

Micromax In 1 Specifications, Features

 Micromax In 1 डुअल-सिम एंड्रॉयड 10 पर चलता है, हालांकि कंपनी ने इसमें एंड्रॉयड 11 अपडेट का वादा भी किया है जो कि इस साल तक प्राप्त हो जाएगा। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x,2,400 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 20:9  आस्पेक्ट रेशियो, 91.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 400 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस दी जाएगी। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ जुगलबंदी में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद हैं। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। Micromax In 1 में L1 Widevine सपोर्ट आता है, जिसका मतलब यह है कि इसमें Netflix, Prime Video और अन्य OTT प्लेटफॉर्म के वीडियो एचडी में प्ले कर सकते हैं।

Micromax In 1 में फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा होल-पंच डिज़ाइन के साथ दिया है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो इसमें डुअल बैंड वाई-फाई, 4जी, डुअल वीओएलटीई, डुअल-वीओवाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। सेंसर में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, कंपास, जायरोस्कोप और ग्रेविटी सेंसर शामिल हैं। कंपनी ने इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन का डायमेंशन 165.24x76.95x8.99mm है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

अंकित शर्मा

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी एडिटर है। यह एक दशक से टेक्नोलॉजी और ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »