Micromax In 1b की पहली सेल क्यों हुई स्थगित, जानें वजह

Micromax ने Gadgets 360 को सूचित किया कि Micromax In 1b की बिक्री में देरी लॉजिस्टिक्स (रसद) समस्या के कारण हुई है।

Micromax In 1b की पहली सेल क्यों हुई स्थगित, जानें वजह

Micromax In 1b की कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Micromax In 1b की भारत में कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है
  • इसकी पहली सेल 26 नवंबर को होनी थी
  • माइक्रोमैक्स इन 1बी की सेल स्थगित होने का कारण लॉजिस्टिक्स में देरी है
विज्ञापन
Micromax In 1b की भारत में पहली सेल अब 1 दिसंबर को होनी है। याद दिला दें कि स्मार्टफोन की पहली सेल गुरुवार, 26 नवंबर को होनी थी, लेकिन लॉजिस्टिक्स में हुई देरी के चलते माइक्रोमैक्स इन 1बी की बिक्री को स्थगित कर दिया गया। इसकी घोषणा खुद माइक्रोमैक्स ने की। Micromax In 1b को इस महीने की शुरुआत में Micromax In Note 1 के साथ देश में लॉन्च किया गया था। दोनों नए फोन कंपनी की नई 'In' सीरीज़ का हिस्सा है, जिसके सहारे कंपनी भारत में अपने पैर फिर से जमाना चाह रही है और Oppo, Vivo और Xiaomi सहित अन्य चीनी ब्रांडों को कड़ी चुनौती देने की योजना बना रही है।

Micromax ने Gadgets 360 को सूचित किया कि Micromax In 1b की बिक्री में देरी लॉजिस्टिक्स (रसद) समस्या के कारण हुई है। नए स्मार्टफोन की बिक्री में देरी की घोषणा के लिए कंपनी के सह-संस्थापक राहुल शर्मा ने ट्विटर का सहारा भी लिया। कंपनी ने हालांकि नई बिक्री की तारीख साझा नहीं की।

माइक्रोमैक्स इन 1बी को पहले गुरुवार, 26 नवंबर को फ्लिपकार्ट और माइक्रोमैक्स साइट के जरिए देश में बेचा जाना था। फोन को माइक्रोमैक्स इन नोट 1 के साथ लॉन्च किया गया था, जिसकी इस हफ्ते की शुरुआत में पहली सेल हुई थी और यह खरीद अब मंगलवार, 1 दिसंबर को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
 

Micromax In 1b price in India

Micromax In 1b  को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है, जिनमें 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट शामिल हैं। इनकी कीमत क्रमश: 6,999 रुपये और 7,999 रुपये हैं। माइक्रोमैक्स इन 1बी को ब्लू, ग्रीन और पर्पल रंग के विकल्पों में उपलब्ध कराया जाएगा।

Micromax In 1b specifications

डुअल-सिम माइक्रोमैक्स इन 1बी एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें 6.52 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, वॉटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 2 जीबी और 4 जीबी रैम के विकल्प मौज़ूद हैं।

फोटोग्राफी व वीडियो के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। इस Micromax हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौज़ूद है।

Micromax In 1b की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौज़ूद है। इसके अलावा हैंडसेट में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Decent build quality
  • USB Type-C port
  • No bloatware
  • कमियां
  • Average battery life
  • Below-average cameras
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10 (Go edition)
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »