माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क 2 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 4,000 रुपये से कम

माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क 2 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 4,000 रुपये से कम
विज्ञापन
देश की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने एक और बजट स्मार्टफोन कैनवस स्पार्क 2 लॉन्च किया है। सोमवार को लॉन्च किया गया यह हैंडसेट एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न पर चलता है और इसमें 3जी सपोर्ट मौजूद है। और डिवाइस की कीमत 3,999 रुपये है। हैंडसेट को फ्लैश सेल मॉडल के जरिए एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील पर 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे बेचा जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन बुधवार सुबह 10 बजे शुरू हो जाएंगे।

कंपनी ने माइक्रोमैक्स कैनवस स्पार्क 2 को "इंडिया का 3जी फोन" का तमगा दिया है। स्मार्टफोन में 5 इंच का एफडबल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर चिपसेट दिया गया है। 5 मेगापिक्सल के रियर और 2 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे वाले इस हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है। डिवाइस में माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के लिए सपोर्ट भी मौजूद है।

कैनवस स्पार्क 2 एक डुअल-सिम डिवाइस है। इसमें 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ के अलावा अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर होंगे। स्मार्टफोन में 1800 एमएएच की बैटरी है जिसके बारे में 300 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। सॉफ्टवेयर की बात की जाए तो डिवाइस एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। 4,000 रुपये से कम के रेंज वाले किसी भी फोन के लिए यह एक शानदार फ़ीचर है।

माइक्रोमैक्स के सीईओ विनीत तनेजा ने कहा, ''यूज़र ने कैनवस स्पार्क हैंडसेट को खासा पसंद किया था। अब हमने 5 इंच के डिस्प्ले, 3जी और एंड्रॉयड लॉलीपॉप से लैस कैनवस स्पार्क 3 को भारतीय मार्केट में उतारा है। यह एक शानदार बजट स्मार्टफोन है। यह एक 'वैल्यू फॉर मनी' प्रोडक्ट है।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  5. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  6. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  7. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  8. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  9. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  10. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »