माइक्रोमैक्स कैनवस पल्स 4जी बजट फोन लॉन्च,13 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2015 14:49 IST
माइक्रोमैक्स ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन कैनवस पल्स 4जी 9,999 रुपये में लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।

गौर करने वाली बात है कि इस महीने लॉन्च किया गया यह कंपनी का तीसरा हैंडसेट है। इससे पहले कैनवस मेगा (ई353) और कैनवस मेगा 4जी (क्यू417) को 7,999 और 10,999 रुपये में पेश किया गया था। नया माइक्रोमैक्स कैनवस पल्स 4जी भारतीय एलटीई बैंड को सपोर्ट करता है और यह डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय फ़ीचर के साथ आएगा।
Advertisement

अब बात स्पेसिफिकेशन की। कैनवस प्लस 4जी आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक (एमटी6753)  प्रोसेसर के साथ 3 जीबी का रैम होगा। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा मौजूद है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

कैनवस पल्स 4जी में 3जी, जीपीआरएस/ एज, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2100 एमएएच की बैटरी। यह हैंडसेट ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.