माइक्रोमैक्स कैनवस 6 में है फिंगरप्रिंट सेंसर व 3 जीबी रैम, 13,999 रुपये में लॉन्च

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 10 मई 2016 16:31 IST
माइक्रोमैक्स ने मंगलवार को भारत में अपने कैनवस 6 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया। इसकी कीमत 13,999 रुपये है। नया माइक्रोमैक्स कैनवस 6 स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। इसके अलावा यह कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध है।

याद रहे कि देश की मुख्य स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने इस हैंडसेट को पिछले महीने कैनवस 6 प्रो के साथ पेश किया था। माइक्रोमैक्स कैनवस 6 अब तक कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए उपलब्ध नहीं था। कंपनी ने बताया है कि मंगलवार से ग्राहक इस हैंडसेट को खरीद पाएंगे।

(देखें: माइक्रोमैक्स कैनवस 6 बनाम माइक्रोमैक्स कैनवस 6 प्रो)

माइक्रोमैक्स कैनवस 6 में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। इसके अलावा यह मेटल बॉडी फोन है और माइक्रोमैक्स कैनवस 6 प्रो की तरह 4जी सपोर्ट करता है। माइक्रोमैक्स की आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक, कैनवस 6 में भारत में इस्तेमाल किए जा रहे दोनों बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है।
Advertisement

याद दिला दें कि माइक्रोमैक्स में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 चिपसेट के साथ 3 जीबी का रैम दिया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाला कैनवस 6 फोन अराउंट यू फ़ीचर के साथ आएगा।
Advertisement

इस डुअल सिम स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा है और साथ में एलईडी फ्लैश भी। हैंडसेट का फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। कैनवस 6 में मौजूद है 3000 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 27 घंटे तक का टॉकटाइम और 305 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। माइक्रोमैक्स के इस नए स्मार्टफोन में अमेज़न किंडल, हाइक, मिलिवे, गाना, ओपेरा मैक्स, क्विकर, स्काइप, स्नैपडील, स्विफ्टकी वीयूलिव और यूडियो वॉलेट जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.