माइक्रोमैक्स कैनवस 2 (2017) लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

नोकिया से प्रेरणा लेते हुए माइक्रोमैक्स ने बेहद ही लोकप्रिय कैनवस 2 हैंडसेट का अपग्रेड वेरिएंट गुरुवार को लॉन्च किया। इसे माइक्रोमैक्स कैनवस 2 (2017) के नाम से जाना जाएगा।

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 11 मई 2017 15:25 IST
ख़ास बातें
  • डुअल सिम माइक्रोमैक्स कैनवस 2 (2017) एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा
  • स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • टरी 3050 एमएएच की है और यह शैंपेन व ब्लैक कलर में मिलेगा
नोकिया से प्रेरणा लेते हुए माइक्रोमैक्स ने बेहद ही लोकप्रिय कैनवस 2 हैंडसेट का अपग्रेड वेरिएंट गुरुवार को लॉन्च किया। इसे माइक्रोमैक्स कैनवस 2 (2017) के नाम से जाना जाएगा। स्मार्टफोन को एयरटेल के साथ साझेदारी में लॉन्च किया गया है। मोबाइल ऑपरेटर माइक्रोमैक्स कैनवस 2 (2017) खरीदने वाले ग्राहकों को एक साल के लिए मुफ्त 4जी डेटा देगी। ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल की भी सुविधा मिलेगी। स्मार्टफोन की कीमत 11,999 रुपये है और इसे 17 मई से देशभर के रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा।

माइक्रोमैक्स कैनवस 2 (2017) के साथ एयरटेल का 4जी सिम कार्ड दिया जाएगा। एयरटेल के ऑफर के अलावा नए कैनवस 2 पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। गौर करने वाली बात है कि इस प्राइस रेंज में माइक्रोमैक्स कैनवस 2 (2017) गोरिल्ला ग्लास 5 के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। माइक्रोमैक्स ने जानकारी दी है कि कॉर्निंग के साथ साझेदारी बाद यह संभव हो पाया है।

डुअल सिम माइक्रोमैक्स कैनवस 2 (2017) एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं।

स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो बोकेह, पनोरमा और एचडीआर से लैस है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस है जो एफ/2.0 अपर्चर, ऑटो फोकस और 5पी लेंस से लैस है। कैनवस 2 (2017) की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 64 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Advertisement

माइक्रोमैक्स कैनवस 2 (2017) के कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ और जीपीएस शामिल हैं। बैटरी 3050 एमएएच की है। स्मार्टफोन शैंपेन और ब्लैक कलर में मिलेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good
  • Runs Android 7.0
  • Bad
  • Sluggish performance
  • Buggy custom launcher and spam notifications
  • Weak battery life and extremely slow charging
  • Camera performance is below par
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.