Micromax Bolt S301 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 2,899 रुपयेे

Micromax Bolt S301 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 2,899 रुपयेे
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स (Micromax) ने बुधवार को बेहद ही सस्ता 3G स्मार्टफोन बोल्ट एस301(Bolt S301) भारत में लॉन्च किया। इस स्मार्टफोन की कीमत 2,899 रुपये है। यह स्मार्टफोन पाउच पैंकिंग में आएगा, जिसका इस्तेमाल कंपनी पहले भी अन्य बजट स्मार्टफोन के साथ कर चुकी है।

माइक्रोमैक्स एस301 (Micromax Bolt S301) एक डुअल-सिम फोन है। यह एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट (Android 4.4.2 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसमें 3।5 इंच का FWVGA (480x854 pixel) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है। हैंडसेट 1GHz single-core processor (ब्रांड और मॉडल की जानकारी नहीं) प्रोसेसर के साथ आएगा और साथ में होगा 512MB का रैम (RAM)।

Micromax Bolt S301 में 1.3 मेगापिक्सल फिक्स्ड फोकस रियर कैमरा है और साथ में है 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। हैंडसेट 4GB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 1200mAh की बैटरी है। कंपनी का कहना है कि बैटरी 4 घंटे का टॉक टाइम और 240 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देती है।

Bolt S301 हैंडसेट में क्विकर (Quikr), स्नैपडील (Snapdeal) और स्कैनडिड (Scandid) ऐप प्रीलोडेड होंगे। स्मार्टफोन के ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट उपलब्ध होंगे।

गौरतलब है कि Micromax ने मंगलवार को 3G स्मार्टफोन बोल्ट डी303 (Bolt D303) लॉन्च किया था। इस हैंडसेट की कीमत 3,499 रुपये है। सस्ता होने के बावजूद 3G कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट होना, इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है। इसके अलावा हैंडसेट 10 भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »