2020 तक दुनिया की टॉप 5 कंपनियों में शामिल होना चाहती है माइक्रोमैक्स

2020 तक दुनिया की टॉप 5 कंपनियों में शामिल होना चाहती है माइक्रोमैक्स
विज्ञापन
भारत की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल हैंडसेट निर्माता माइक्रोमैक्स और तेजी से आगे बढ़ने की योजना बना रही है। इसके लिए वह अपने उत्पादों को सुधार रही है। उसकी योजना उभरते बाजारों में पकड़ मजबूत करने और 2020 तक दुनिया की पांच शीर्ष कंपनियों में शामिल होने की है।

गुड़गांव की इस कंपनी को इस साल अपनी कोरियाई प्रतिस्पर्धी कंपनी सैमसंग से आगे निकलने की उम्मीद है।

माइक्रोमैक्स के सह-संस्थापक राहुल शर्मा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम माइक्रोमैक्स 3.0 में प्रवेश कर रहे हैं। स्मार्टफोन हमारी दूसरी पारी थी, लेकिन यह हमारे लिए नया है। हम बाजार में ज्यादा धारदार दृष्टिकोण लेकर जा रहे हैं। आने वाले महीनों में आप और ज्यादा उपकरणों, सेवाओं और ब्रांड को अन्य उभरते बाजारों में देखेंगे।’’ उन्होंने बताया कि कंपनी ने अपने लोगो को फिर से डिजायन किया है और एक नयी टैग लाइन ‘नट्स, गट्स एंड ग्लोरी’ को जोड़ा है जो अब ब्रांड की नयी पहचान होगी।

शोध कंपनी गार्टनर के अनुसार मार्च 2015 के अंत तक वैश्विक मोबाइल हैंडसेट बाजार में माइक्रोमैक्स 1.8 प्रतिशत भागीदारी के साथ 10वें स्थान पर रही है।

माइक्रोमैक्स के अलावा सैमसंग, एप्पल, माइक्रोसॉफ्ट, लेनोवो (मोटोरोला के साथ), हुआवेई, शियोमी, टीसीएल और जेडटीई जैसी कंपनियां भी भारतीय बाजार में मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , micromax, micromax company, companies
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  2. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  3. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  4. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  5. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
  6. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  7. Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  8. Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  10. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »