Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया चलता-फिरता रिटेल स्टोर 'Mi Store on Wheels'

Mi Store on Wheels खासतौर पर एक चलती-फिरती वैन है, जो कि पॉप-अप स्टोर सेटअप के साथ पेश की गई है। यह मोबाइल स्टोर्स रेगुलर फूड वैन की तरह डिज़ाइन किए गए हैं।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 21 सितंबर 2020 16:49 IST
ख़ास बातें
  • Mi Store on Wheels को भारत में किया गया है लॉन्च
  • नई सर्विस का उद्देश्य देश के ग्रामिण व दूरदराज इलाकों तक प्रोडक्ट्स पहुंच
  • Xiaomi ने खुलासा नहीं किया है कि किन शहरों में इस सर्विस को पहुंचाया जाएग

मी स्टोर ऑन वील्स में स्मार्टवॉच जैसे कई प्रोडक्ट्स बेचेगी कंपनी

Xiaomi ने भारत में Mi Store on Wheels नाम से नई सर्विस शुरू की है। कंपनी का कहना है कि इस नई सर्विस का उद्देश्य देश के ग्रामिण व दूरदराज इलाकों को जोड़कर भारत के दिल तक पहुंचना है। कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में हर कोई अपने-अपने घरों में बंद है, जिस वजह से कई ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स ठप पड़े हैं। हालांकि, शाओमी की नई रिटेल स्ट्रेटजी के तहत ऑफलाइन टीम ग्राहकों के लिए उनके घर तक रिटेल अनुभव प्रदान करने वाली है।

Xiaomi के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट और इंडिया ऑपरेशन्स के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने आज ट्वीट के माध्यम से इस नई सुविधा का ऐलान किया। जैन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मोबाइल स्टोर की कई तस्वीरें साझा की है। मी स्टोर ऑन वील्स खासतौर पर एक चलती-फिरती वैन है, जो कि पॉप-अप स्टोर सेटअप के साथ पेश की गई है। यह मोबाइल स्टोर्स रेगुलर फूड वैन की तरह डिज़ाइन किए गए हैं। इस चलते-फिरते स्टोर में कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के अलावा भी कई प्रोडक्ट्स बेचे जाते हैं, जिसमें Mi Smart TVs, Mi Box 4K, Mi TV Stick, Mi CCTV Cameras, Mi Sports Bluetooth Earphones, Mi True Wireless Earphones 2, Redmi Earbuds S, Mi Sunglasses, पावर बैंक और चार्जर आदि शामिल हैं।
Advertisement
 

मनु कुमार जैन का कहना है कि यह प्रोडक्ट 40 दिन के अंदर पूरा किया गया है, जिसका उद्देश्य ग्रामिण इलाकों व नॉन-मैट्रो शहरों के ग्राहकों तक शाओमी प्रोडक्ट्स को पहुंचाना है। साझा की गई तस्वीरों में मोबाइल वैन के दरवाज़ों पर अलग-अलग सीरियल नंबर देखा जा सकता है, जो कि मोबाइल स्टोर को ट्रैक करने का कंपनी का एक तरीका हो सकता है। फिलहाल, शाओमी ने खुलासा नहीं किया है कि किन शहरों में इस मोबाइल स्टोर सर्विस की शुरुआत की जा रही है।

मी मोबाइल वैन ग्राहकों के फीडबैक भी प्राप्त करेगी, जिसके तहत ग्राहक अपनी पसंद का अन्य प्रोडक्ट की मांगवा सकते हैं। ताकि जब भी वैन वापस आए, तो वह उस प्रोडक्ट को लेकर आ सके।
Advertisement

शाओमी के आगामी प्रोडक्ट्स की बात करें, तो हाल ही में संकेत मिला था कि कंपनी जल्द ही भारत में अपनी पहली स्मार्टवॉच लॉन्च कर सकती है। यह स्मार्टवॉच मी वॉच कलर हो सकती है, जिसे जनवरी में चीन में लॉन्च किया गया था। माना जा रहा है कि भारत में इस वॉच को Mi Watch Revolv के रूप में पेश किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mi Store on Wheels
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.