Xiaomi का दावा, भारत में बेचे 1 करोड़ से ज़्यादा 'मेड इन इंडिया' पावर बैंक

Xiaomi ने अपने Mi India (@XiaomiIndia) ट्विटर हैंडल के जरिए ट्वीट किया और बताया कि कंपनी ने 1 करोड़ Mi Power Banks भारत में बेचे हैं, जो कि Made-In-India हैं।

Xiaomi का दावा, भारत में बेचे 1 करोड़ से ज़्यादा 'मेड इन इंडिया' पावर बैंक

Xiaomi ने ट्विटर के माध्यम से किया ऐलान

ख़ास बातें
  • Xiaomi साल 2017 से भारत में असेम्बल करता है पावर बैंक
  • कंपनी 5 नवंबर को लॉन्च करेगी सबसे कॉम्पैक्ट पावर बैंक
  • कंपनी के फिलहाल 5 पावर बैंक भारत में मौजूद है
विज्ञापन
Xiaomi ने आज ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि कंपनी ने भारत में करोड़ Mi Power Banks बेचे हैं। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने साल 2017 से भारत में पावर बैंक असेम्बल करना शुरू कर दिया था। तब से शाओमी द्वारा भारत में बेचे जाने वाले पावर बैंक की सभी यूनिट्स को स्थानीय स्तर पर बनाया जाता है। तीन साल बाद कंपनी ने ऐलान किया है कि उन्होंने सेल के मामले में 1 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। आपको बता दें, हाल ही में कंपनी ने ऐलान किया है कि वह जल्द ही भारत में "सबसे कॉम्पैक्ट" Mi Power Bank लॉन्च करने वाली है।  
 

Xiaomi ने अपने Mi India (@XiaomiIndia) ट्विटर हैंडल के जरिए ट्वीट किया और बताया कि कंपनी ने 1 करोड़ Mi Power Banks भारत में बेचे हैं, जो कि मेड-इन-इंडिया हैं। वर्तमान में कंपनी की वेबसाइट पर 5 अलग-अलग पावर बैंक बिक्री के लिए लिस्ट हैं। इस लाइनअप में हाल ही में लॉन्च हुआ Mi Power Bank 3i 20,000mAh के साथ-साथ Mi Power Bank 3i 10,000mAh, Mi Wireless Power Bank 10,000mAh, Redmi Power Bank 20,000mAh और Redmi Power Bank 10,000mAh आदि शामिल हैं।

इसके अलावा, कंपनी 5 नवंबर को ब्रांड न्यू Mi Power Bank भी लॉन्च करने जा रही है। जिसको लेकर कहा जा रहा है कि यह अब-तक  का "सबसे कॉम्पैक्ट" Mi Power Bank होगा। माइक्रोसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, शाओमी ने इस प्रोडक्ट को "हिडन पावरहाउस" बताया है, जिससे पता चलता है कि नया मी पावर बैंक काफी छोटे डिज़ाइन के साथ आएगा। माइक्रोसाइट में यह भी बताया गया है कि यह अपने सेगमेंट में "सबसे शक्तिशाली" मॉडल होगा और सबसे कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर में आएगा, जो यूज़र की जेब में भी फिट हो सकता है। हालांकि, इसके स्पेसिफिकेशन संबंधी फिलहाल कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

हालांकि, अफवाहों से पता चलता है कि आगामी पावर बैंक Mi Power Bank 3 Ultra Compact मॉडल हो सकता है, जिसे लेकर दावा किया गया था कि इसे सबसे पहले यूरोप में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, Mi इंडिया ट्विटर अकाउंट के माध्यम से सोमवार को लॉन्च की घोषणा की गई, इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि आगामी कॉम्पैक्ट पावर बैंक भारत में लॉन्च किया जाएगा।

नया मी पावर बैंक माइक्रोयूएसबी और यूएसबी टाइप-सी दोनों पोर्ट सपोर्ट के साथ आ सकता है। यह दो यूएसबी टाइप-ए और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए पावर आउटपुट देगा। यह कुल तीन डिवाइसों को एक-साथ चार्ज करने की क्षमता के साथ आ सकता है। इस पावर बैंक से संबंधित अन्य जानकारी का खुलासा 5 नवंबर को किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mi Power Bank, Mi Power Bank Sales, Mi India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »