Mi Wireless Power Bank 30W लॉन्च, इन खूबियों से है लैस

Mi Wireless Power Bank 30W की कीमत चीन में CNY 199 (लगभग 2,100 रुपये) है और इसके लिए प्री-ऑर्डर भी चीन में Mi.com पर शुरू हो गए हैं।

Mi Wireless Power Bank 30W लॉन्च, इन खूबियों से है लैस

Mi Wireless Power Bank 30W डॉक के साथ आता है, जिसमें चार्ज करने के लिए पांच पोगो पिंस दी गई हैं

ख़ास बातें
  • Mi Wireless Power Bank 30W में मौजूद है यूएसबी टाइप-सी पोर्ट
  • मी वायरलेस पावर बैंक 30 वॉट ब्लैक कलर ऑप्शन में किया गया है पेश
  • फिलहाल इसे चीन मे लॉन्च किया गया है
विज्ञापन
Mi Wireless Power Bank 30W चीन में लॉन्च कर दिया गया है। Xiaomi का यह नया पावर बैंक वायरलेस चार्जिंग स्टैंड के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस पावर बैंक की में 10,000 एमएएच लिथियम-आयन पॉलिमर बैटरी दी गई है। इसमें आपको ब्लैक कलर ऑप्शन मिलेगा। साथ ही इस पावर बैंक में कनेक्टिंग डॉक दिया गया है, जिसमें चार्ज करने के लिए 5 कनेक्टर/पोगो पिंस दी गई हैं। कनेक्टिंग डॉक पर रखे जाने के बाद यह पावर बैंक वायरलेस स्मार्टफोन के लिए चार्जिंग स्टैंड बन जाता है, जो कि देखने में Pixel स्टैंड की तरह लगता है, जिसे Google द्वारा लॉन्च किया गया था।
 

Mi Wireless Power Bank 30W price

मी वायरलेस पावर बैंक 30 वॉट की कीमत चीन में CNY 199 (लगभग 2,100 रुपये) है और इसके लिए प्री-ऑर्डर भी चीन में Mi.com पर शुरू हो गए हैं। जैसे कि हमने बताया यह पावर बैंक ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। फिलहाल, चीन से बाहर इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।  
 

Mi Wireless Power Bank 30W features

मी वायरलेस पावर बैंक 30 वॉट में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट को दर्शाने के लिए ब्लैक कलर फिनिश और यह वायरलेस चार्जिंग आइकन दिया गया है। इसमें 10,000 एमएएच लिथियम-आयन पॉलिमर बैटरी दी गई है, लेकिन इसकी रेटेड क्षमता केवल 5,600 एमएएच की है। शाओमी का यह पावर बैंक डॉक के साथ आता है, जिसमें चार्ज करने के लिए पांच पोगो पिंस दी गई है। डॉक्ट के साथ कनेक्ट होने पर यह पावर बैंक वर्टिककल वायरलेस चार्जर बन जाता है।
Mi


अगर आपको अपना स्मार्टफोन चार्ज करना है, तो बस इस पावर बैंक को डॉक पर रख दें और फिर वायरलेस चार्ज करने के लिए उस पर अपना स्मार्टफोन रख दें। उस वक्त डॉक पावर बैंक को चार्ज करेगा और पावर बैंक आपके स्मार्टफोन को चार्ज करेगा। पावर बैंक के साइड में दी गई एलईडी लाइट पावर बैंक के बैटरी लेवल को दिखाता है। वहीं, डॉक कनेक्ट होने पर इसमें लाइट जलती है।

पोर्ट की बात करें, तो यह पावर बैंक यूएसबी टाइप-ए पोर्ट के साथ आता है जिसकी मैक्सिमम आउटपुट क्षमता 27 वॉट की है। इसके अलावा इसमें एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी दिया गया है, जिसकी मैक्सिमम आउटपुट क्षमता 30 वॉट की है। यह पावर बैंक 30 वॉट तक वायरलेस तरीके से भी डिवाइस को चार्ज करने की क्षमता रखता है, हालांकि यह इस पर भी निर्भर करता है कि डिवाइस कितने वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

यदि आप अपने पावर बैंक को डॉक के साथ चार्ज नहीं करना चाहते हैं, तो आप इसे यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ भी चार्ज कर सकते हैं जिसमें आपको 18 वॉट मैक्सिमम पावर इनपुट मिलता है। वहीं, पोगो पिंस के साथ चार्ज करने पर पावर बैंक 10 वॉट मैक्सिमम पावर इनपुट प्रदान करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »