Xiaomi भारत में 5 नवंबर को लाएगी नया पावर बैंक, बेहद छोटा होगा साइज़

Mi इंडिया ट्विटर अकाउंट ने सोमवार को लॉन्च की घोषणा की। लॉन्च की घोषणा करने वाले ट्वीट में एक समर्पित माइक्रोसाइट का लिंक दिया गया है।

Xiaomi भारत में 5 नवंबर को लाएगी नया पावर बैंक, बेहद छोटा होगा साइज़

Xiaomi का नया पावर बैंक साइज़ में क्रेडिट कार्ड के बराबर हो सकता है

ख़ास बातें
  • Xiaomi 5 नवंबर को भारत में कॉम्पेक्ट पावर बैंक लॉन्च कर सकती है
  • 10,000mAh क्षमता की बैटरी से लैस हो सकता है आगामी पावर बैंक
  • क्रेडिट कार्ड के बराबर साइज़ में आ सकता है Mi Power Bank
विज्ञापन
Xiaomi गुरुवार यानी 5 नवंबर को भारत में अपना "सबसे कॉम्पैक्ट" Mi Power Bank लॉन्च कर रही है, जिसकी घोषणा कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर एक टीज़र के जरिए की। चीनी कंपनी की नई पेशकश Mi Power Bank 3 Ultra Compact हो सकती है, जो कथित तौर पर क्रेडिट कार्ड के बराबर कॉम्पैक्ट है लेकिन 10,000mAh की क्षमता के साथ आता है। Xiaomi पहले से ही देश में पांच पावर बैंक बेच रही है - जिनमें तीन मी-ब्रांडेड और दो रेडमी-ब्रांडेड मॉडल हैं।

Mi इंडिया ट्विटर अकाउंट ने सोमवार को लॉन्च की घोषणा की। लॉन्च की घोषणा करने वाले ट्वीट में एक समर्पित माइक्रोसाइट का लिंक दिया गया है, जो आगामी Xiaomi डिवाइस के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का सुझाव देती है।

माइक्रोसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, नई पेशकश कंपनी की "हिडन पावरहाउस" है, जिससे पता चलता है कि नया मी पावर बैंक काफी छोटे डिज़ाइन के साथ आएगा। माइक्रोसाइट में यह भी बताया गया है कि यह अपने सेगमेंट में "सबसे शक्तिशाली" मॉडल होगा और सबसे कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर में आएगा, जो यूज़र की जेब में भी फिट हो सकता है।

Xiaomi स्पष्ट रूप से उस मॉडल की पुष्टि नहीं करती है, जो कंपनी भारतीय बाज़ार में लाने के लिए तैयार कर रही है। हालांकि, अफवाहों से पता चलता है कि यह Mi Power Bank 3 Ultra Compact मॉडल हो सकता है, जिसे पिछले महीने ही MySmartPrice द्वारा लीक किया गया था।

मी पावर बैंक 3 अल्ट्रा कॉम्पेक्ट के 10,000mAh क्षमता के साथ यूरोप में लॉन्च होने का दावा किया गया था। हालांकि, प्रतीत होता है कि Xiaomi शुरू में इस नए मॉडल को भारतीय बाज़ार में लाने की योजना बना चुकी है।

अगर हम अफवाहों को सच माने, तो नया मी पावर बैंक माइक्रोयूएसबी और यूएसबी टाइप-सी दोनों पोर्ट से चार्जिंग को सपोर्ट करेगा और साथ ही दो यूएसबी टाइप-ए और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए पावर आउटपुट देगा। यह कुल तीन डिवाइसों को एक-साथ चार्ज करने की क्षमता के साथ आ सकता है। मी पावर बैंक 3 अल्ट्रा कॉम्पैक्ट का वज़न 200 ग्राम होगा और इसका डायमेंशन 90x63.9x24.4 एमएम होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi Power Bank, Mi Power Bank 3 Ultra Compact
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  6. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »