Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया 10000 एमएएच का वायरलेस पावर बैंक

Xiaomi के पास भारत में ऐसा कोई भी स्मार्टफोन मॉडल नहीं है, जिसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौजूद हो। लेकिन कंपनी के Mi 10 और Mi 9 स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है, जो अभी भारत में लॉन्च नहीं हुए हैं।

Xiaomi ने भारत में लॉन्च किया 10000 एमएएच का वायरलेस पावर बैंक

10000mAh Mi Wireless Power Bank में मिलेगा 10 वॉट फास्ट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट

ख़ास बातें
  • Mi.com पर उपलब्ध है 10000 एमएएच मी वायरलेस पावर बैंक
  • 10000 एमएएच मी वायरलेस पावर बैंक में है टू-वे फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • वायर के साथ 18 वॉट चार्जिंग सपोर्ट देता है शाओमी का यह पावर बैंक
विज्ञापन
Xiaomi इंडिया ने सोमवार को 10000 एमएएच का Mi Wireless Power Bank लॉन्च कर दिया। यह वायरलेस पावर बैंक 10 वॉट फास्ट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इस Qi-सर्टिफाइड पावर बैंक में टू-वे फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। वायरलेस चार्जिंग के अलावा आपको इसमें वायर के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलेगी। इस पावर बैंक में यूएसबी टाइप-सी इनपुट मिलेगा। गौर करने वाली बात यह है कि शाओमी के पास भारत में ऐसा कोई भी स्मार्टफोन मॉडल नहीं है, जिसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौज़ूद हो। हालांकि, कंपनी के Mi 10 और Mi 9 स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है, लेकिन ये फोन ग्लोबल मार्केट में मौजूद है। संभव है कि कंपनी इन फोन को भारत में लाए। यह पावर बैंक एक तरह से Mi 10 और Mi 10 Pro के लिए माहौल तैयार कर रहा है। इन फोन को ग्लोबल मार्केट में 27 मार्च को लॉन्च किया जाना है।
 

10000mAh Mi Wireless Power Bank price in India

भारत में इस 10000mAh Mi Wireless Power Bank की कीमत 2,499 रुपये है। इस पावर बैंक को आप फिलहाल Mi.com खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर कंपनी के पुराने रिकॉर्ड को देखें तो अनुमान लगाया जा सकता है कि इसे जल्द ही देश की कुछ ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर भी बेचा जाएगा।
 

10000mAh Mi Wireless Power Bank specifications, features

Xiaomi ने अपने 10000 एमएएच वायरलेस पावर बैंक में 10 वॉट फास्ट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया है, जो कि यूनिवर्सल Qi स्टैंडर्ड पर अधारित है। यह पावर बैंक कम्पैटबल आइफोन मॉडल में 7.5 वॉट वायरलेस चार्जिंग और एंड्रॉयड डिवाइस में 10 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट देगा। वायरलेस चार्जिंग के अलावा 10000 एमएएच मी वायरलेस पावर बैंक वायर के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देता है। इस पावर बैंक में एक-साथ दो मोबाइल डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं।

यह पावर बैंक यूएसबी टाइप-सी इनपुट के साथ आता है, यह भी 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि इस पावर बैंक में 12 लेयर एडवांस चिप प्रोटेक्शन का इस्तेमाल किया गया है, जो डिवाइस को गर्म होने, ओवर करंट और शॉर्ट सर्किट्स जैसी समस्या से बचाएगा।

अगर आप अपने मैकबुक या फिर कम्प्यूटर डिवाइस को चार्ज करने के लिए किसी विकल्प का इंतजार कर रहे थे, तो 10000 एमएएच मी वायरलेस पावर बैंक आपके लिए नहीं है। इसमें पावर डिलिवरी (PD) का सपोर्ट नहीं है।

बताया गया है कि मी 10000 एमएएच वायरलेस पावर बैंक का डाइमेंशन 147.9x70.7x16.6 मिलीमीटर है और वज़न 230 ग्राम।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  2. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  3. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  4. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  5. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  6. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  7. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  9. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  10. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »