Xiaomi के इस फोन का दाम है करीब 2 लाख रुपये, 108 मेगापिक्सल कैमरा है इसमें

Mi Mix Alpha 108 मेगापिक्सल सैमसंग कैमरा सेंसर के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। फोन को बनाने में टाइटेनियम एलॉय, सेरामिक्स और सेफायर का इस्तेमाल हुआ है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 24 सितंबर 2019 16:12 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने बताया कि मी मिक्स अल्फा एक कंसेप्ट डिवाइस होगा
  • 4,050 एमएएच की बैटरी दी गई है शाओमी मी मिक्स अल्फा में
  • Mi Mix Alpha में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर दिया गया है

Mi Mix Alpha 12 जीबी रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है

Mi Mix Alpha 5G कंसेप्ट फोन से पर्दा उठा लिया गया है। चीन में आयोजित एक इवेंट में Xiaomi ने इस फोन को पेश करके यह दिखाने की कोशिश की है कि हैंडसेट के डिस्प्ले के साथ क्या कुछ किया जा सकता है। शाओमी ने अभी सैमसंग या हुवावे की तरह फोल्डेबल डिस्प्ले वाला फोन नहीं लॉन्च किया है, लेकिन वह इस पर काम ज़रूर कर रही है। मी मिक्स अल्फा फ्लेक्सिबल स्क्रीन के साथ आता है जिसकी मदद से सराउंड डिस्प्ले एक्सपीरियंस मिलता है। इस फोन में लगभग के ना के बराबर बेज़ल हैं।

अहम खासियतों की बात करें मी मिक्स अल्फा 108 मेगापिक्सल सैमसंग कैमरा सेंसर के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। फोन को बनाने में टाइटेनियम एलॉय, सेरामिक्स और सेफायर का इस्तेमाल हुआ है।
 

Mi Mix Alpha price, availability

Xiaomi ने बताया कि मी मिक्स अल्फा एक कंसेप्ट डिवाइस होगा। इसका प्रोडक्शन सीमित रहेगा। दिसंबर के अंत में कंपनी इस फोन को सीमित संख्या में उपलब्ध कराएगाी। इसकी कीमत 19,999 चीनी युआन (करीब 2,00,000 रुपये) होगी।
 

Mi Mix Alpha specifications

डुअल-सिम (नैनो) मी मिक्स अल्फा कंपनी के कस्टम मीयूआई अल्फा ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। हैंडसेट में 7.92 इंच का फ्लेक्सिबल ओलेड स्क्रीन है। इसका रिजॉल्यूशन 2088x2250 पिक्सल है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम और 4,050 एमएएच की बैटरी दी गई है। बैटरी 40 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

इस फोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। मी मिक्स अल्फा में पिछले हिस्से पर 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह Samsung HMX सेंसर है। इसके साथ 20 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 12 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट कैमरा है। इनबिल्ट स्टोरेज 512 जीबी है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 5जी सपोर्ट, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ और जीपीएस इस फोन का हिस्सा हैं।
Advertisement

Mi Mix Alpha का डाइमेंशन 154.38x72.3x10.4 मिलीमीटर है और वज़न 241 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.92 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4050 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

2088x2250 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.