Xiaomi Mi Max 3 की कीमत का टीज़र ज़ारी, स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

शाओमी मी मैक्स 3 में 6.9 इंच डिस्प्ले, 5,500 एमएएच बैटरी, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज और डुअल रियर कैमरा सेटअप (12+5 मेगापिक्सल) दिया गया है

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 18 जुलाई 2018 18:51 IST
ख़ास बातें
  • Mi Max 3 को गुरुवार को भारतीय समयानुसार सुबह 7.30 बजे लॉन्च किया जाएगा
  • शाओमी मी मैक्स 3 की कीमत 1,099 और 1,999 चीनी युआन के बीच होगी
  • Xiaomi Mi Max 3 में है डुअल रियर कैमरा सेटअप (12+5 मेगापिक्सल)
Xiaomi Mi Max 3 को 19 जुलाई को चीन में लॉन्च किया जाना है। शाओमी की पुरानी रणनीति की तरह शाओमी मी मैक्स 3 की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक किए जा चुके हैं। अब कीमत की जानकारी को लेकर नया टीज़र जारी किया गया है। बेहतर क्वालिटी की तस्वीरें सार्वजनिक करने के बाद Xiaomi के सह-संस्थापक लिन बिन ने लॉन्च से पहले अब इस फोन के सारे ज़रूरी स्पेसिफिकेशन बता दिए हैं। याद रहे कि Mi Max 3 को गुरुवार को भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल, इस फोन की उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। हम इसकी बिक्री जल्द ही शुरू होने की उम्मीद कर सकते हैं।

बुधवार को शाओमी के रेडमी वीबो अकाउंट से ज़ारी किए गए एक टीज़र में इस फोन के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र था। शाओमी मी मैक्स 3 में 6.9 इंच डिस्प्ले, 5,500 एमएएच बैटरी, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज और डुअल रियर कैमरा सेटअप (12+5 मेगापिक्सल) दिया गया है।
Advertisement
 

इसके अलावा पोस्ट से यह भी खुलासा हुआ कि शाओमी मी मैक्स 3 की कीमत 1,099 और 1,999 चीनी युआन (11,200 रुपये से लेकर 20,400 रुपये) के बीच होगी। हालांकि, अगर बीते साल के Mi Max 2 के दाम को पैमाना माना जाए तो हम कीमत 20,000 रुपये के आसपास रहने की उम्मीद कर सकते हैं। पोस्ट से यह भी साफ है कि यह फोन ब्लैक, ब्लू और गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा। इसके अलावा Mi Max 3 में एआई पर आधारित फेस अनलॉक, सेल्फी कैमरे में बोकेह इफेक्ट और एआई से लैस डिजिटल असिस्टेंट होगा।

दूसरी तरफ, शाओमी के सह-संस्थापक बिन लिन ने एक अलग पोस्ट में इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक किए हैं। यह फोन 8 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर से लैस होगा। इसका 6.9 इंच का पैनल 18:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है और 5500 एमएएच की बैटरी क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करेगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  3. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  6. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  8. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.