Mi CC9 Pro, Xiaomi Watch और Mi TV 5 सीरीज़ से आज उठेगा पर्दा, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Mi CC9 Pro, Xiaomi Watch, Mi TV 5 Series: शाओमी आज चीन में अपने मी सीसी9 प्रो, शाओमी वॉच उर्फ मी वॉच और मी टीवी 5 सीरीज़ को लॉन्च करेगी। यहां जानें Xiaomi प्रोडक्ट के बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 नवंबर 2019 11:48 IST
ख़ास बातें
  • Mi CC9 Pro होगा पांच रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन
  • शाओमी वॉच में अलग से मिलेगा ऐप स्टोर
  • जीपीएस, एनएफसी सपोर्ट, वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ आएगा Xiaomi Watch

Mi CC9 Pro, Xiaomi Watch और Mi TV 5 सीरीज़ से आज उठेगा पर्दा, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Mi CC9 Pro, Xiaomi Watch, Mi TV 5 Series: शाओमी आज चीन में अपने मी सीसी9 प्रो स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। Xiaomi के आगामी हैंडसेट Mi CC9 Pro की अहम खासियत हैंडसेट में दिया पेंटा-लेंस कैमरा सेटअप है, इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। चीन के बाहर अन्य मार्केट में हैंडसेट को Mi Note 10 नाम से उतारा जा सकता है। Xiaomi Watch उर्फ Mi Watch और मी टीवी 5 सीरीज़ के भी आज इवेंट के दौरान लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

शाओमी का लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे शुरू होगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के आधिकारिक वीबो पेज और Mi.com (चीनी साइट) पर भी होगी। हालांकि, लाइवस्ट्रीम चीनी भाषा में होगा। मी सीसी9 सीरीज़ के अंतर्गत सबसे पहले चीन में Mi CC9 और Mi CC9e स्मार्टफोन को लॉन्च किया गयाा था और अब इस सीरीज़ में Mi CC9 Pro को उतारा जा रहा है।
Advertisement
 

Mi CC9 Pro

आधिकारिक लॉन्च से पहले मी सीसी9 प्रो से संबंधित कई लीक सामने आ चुके हैं। कुछ समय पहले टीज़र से पता चला था कि फोन स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर, एनएफसी सपोर्ट, इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और हाई-रेज ऑडियो के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 5,260 एमएएच की बैटरी होगी। यह 30 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

इसके अलावा फोन में पांच रियर कैमरे दिए जाएंगे। बताया गया है कि इसमें एफ/ 1.69 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस होगा। कैमरा सेटअप में सबसे ऊपर 5 मेगापिक्सल का सेंसर होगा, 10x हाइब्रिड ज़ूम के साथ। इसके नीचे 12 मेगापिक्सल का 50एमएम पोर्ट्रेट कैमरा, तीसरा 108 मेगापिक्सल का सेंसर, चौथा 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और पांचवां 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस होगा।
Advertisement

Mi CC9 Pro के टीना लिस्टिंग से इस बात का संकेत मिला था कि फोन में 6.47 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) ओलेड कर्व्ड-एज डिस्प्ले, 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज हो सकती है।
 

Xiaomi Watch

शाओमी वॉच जीपीएस, एनएफसी सपोर्ट, वाई-फाई कनेक्टिविटी, बड़ी बैटरी और स्पीकर के साथ आएगा। यह स्मार्टवॉच स्नैपड्रैगन वियर 3100 प्रोसेसर के साथ आएगा। कुछ समय पहले शाओमी के एक अन्य टीज़र में Mi Watch के स्टोर करने और वॉच से सीधे म्यूज़िक स्ट्रीम करने की क्षमता को दर्शाया गया था। इसका मतलब अब आपको म्यूज़िक सुनने के लिए स्मार्टफोन की जरूरत नहीं होगी। शाओमी वॉच में eSIM के माध्यम से सेल्युलर कनेक्टिविटी शामिल होगी
Advertisement
 

Mi TV 5 series

शाओमी आज इवेंट के दौरान मी टीवी 5 सीरीज़ को भी लॉन्च कर सकती है। कुछ समय पहले वीबो पर मी टीवी टीम ने एक टीज़र जारी किया था। टीज़र के अनुसार, मी टीवी 5 सीरीज़ में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। जैसा कि आपको बताया सीरीज़ 5 में एमलॉजिक टी972 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा जो 12 एनएम प्रोसेस पर बना है। इतना ही नहीं, चिपसेट 8K वीडियो प्लेबैक भी सपोर्ट करता है। एक अन्य टीज़र में, Xiaomi ने इस बात की भी जानकारी दी है कि Mi TV Series 5 में स्मूथ मोशन के लिए MEMC (मोशन एस्टिमेशन एंड मोशन कंपनसेशन) टेक्नोलॉजी है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.47 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5260 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.