Xiaomi Mi A3 की पहली सेल आज, मिलेंगे ये ऑफर्स

Xiaomi Mi A3 Sale: शाओमी मी ए3 लेटेस्ट Android One स्मार्टफोन है। हैंडसेट की बिक्री दोपहर 12 बजे शुरू होगी। जानें फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।

Xiaomi Mi A3 की पहली सेल आज, मिलेंगे ये ऑफर्स

Mi A3 Sale: मी ए3 की पहली सेल आज, मिलेंगे ये ऑफर्स

विज्ञापन
Mi A3 आज पहली बार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Xiaomi मी ए3 की सेल Amazon, Mi.com और मी होम स्टोर पर होगी। Mi A2 का अपग्रेड वर्जन है शाओमी मी ए3। शाओमी का यह लेटेस्ट Android One स्मार्टफोन तीन रियर कैमरे, 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।
मी ए3 के डिज़ाइन की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से पर ग्रेडिएंट बैक पैनल फिनिश के साथ तीन रियर कैमरे मिलेंगे। नीचे की ओर शाओमी लोगो दिया गया है। मी ए3 में वाटरड्रॉप-नॉच है और फ्रंट पैनल के निचले हिस्से में थोड़ा बॉर्डर मिलेगा।
अगर आप भी शाओमी मी ए3 खरीदने के इच्छुक हैं तो आइए अब आपको मी ए3 की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं।
 

Mi A3 price in India, उपलब्धता और लॉन्च ऑफर्स

मी ए3 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये तय की गई है। मी ए3 के तीन कलर वेरिएंट उतारे गए हैं- नॉट जस्ट ब्लू, मोर देन व्हाइट और काइंड ऑफ ग्रे। शाओमी मी ए3 की बिक्री दोपहर 12 बजे अमेजन, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर पर शुरू होगी और जल्द ही हैंडसेट ऑफलाइन स्टोर में भी मिलने लगेगा।


मी ए3 के साथ मिलने वाले सेल ऑफर्स की बात करें तो एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 750 रुपये का कैशबैक, पहले कुछ हफ्तों के लिए ईएमआई ट्रांजेक्शन पर अतिरिक्त 250 रुपये दिए जाएंगे। Airtel की ओर से 249 रुपये के रीचार्ज पर डबल डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।
 

Mi A3 Specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला मी ए3 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसमें एक 6.08 इंच एचडी+ (720x1520 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। टॉप पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। सिक्योरिटी के लिए हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मी ए3 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है।

अब बात मी ए3 के कैमरा सेटअप की। फोन के पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे हैं, अपर्चर एफ/1.79 वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर वाइड-एंगल लेंस के साथ और डेप्थ सेंसिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर होगा। वाटरड्रॉप नॉच में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

शाओमी ने मी ए3 के दो स्टोरेज वेरिएंट उतारे हैं- एक 64 जीबी और दूसरा 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव होगा। फोन में जान फूंकने के लिए 4,030 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए मी ए3 में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good cameras
  • Premium build quality
  • Excellent battery life
  • Smooth performance
  • कमियां
  • Low-resolution display
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera is slow to focus at times
  • Aggressive HDR
डिस्प्ले6.08 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4030 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Kia ला रही है Tata Nexon EV का जवाब! लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखी Syros EV
  2. हंगामे के बाद Meta का यू-टर्न! Instagram में बिना बताए बन रही थीं यूजर्स की AI इमेज, अब हटाया फीचर
  3. Lava Virat V1 5G, Virat V1 4G की लॉन्च डेट आई सामने, डिजाइन से लेकर कलर ऑप्शन का खुलासा, जानें
  4. URBN Atom Link: 5 इन 1 पावर बैंक, जो फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज!
  5. भारत को बड़ी उपलब्धि, ISRO ने पूरे किए गगनयान के 3 टेस्ट, लैंडिग पर समुद्र में भी नहीं डूबेंगे अंतरिक्षयात्री
  6. Messenger पर कर पाएंगे सीक्रेट बातचीत, Facebook तक को नहीं लगेगी भनक, जानें कैसे
  7. ₹5000 सस्ता मिल रहा Xiaomi का 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन
  8. Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T vs Vivo X200T: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. इंटरनेशनल PC की शिपमेंट्स में बड़ी गिरावट, Lenovo का पहला रैंक बरकरार
  10. Motorola Edge 70 Max में होगी सबसे बड़ी बैटरी, 7100mAh के साथ सिंगल चार्ज में चलेगा 58 घंटे!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »