Xiaomi Mi A3 हुआ लॉन्च, स्नपैड्रैगन 665 प्रोसेसर और चार कैमरों से है लैस

Xiaomi Mi A3: शाओमी मी ए3 को लॉन्च कर दिया गया है। हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से लैस है, जानें इसका दाम और स्पेसिफिकेशन।

Xiaomi Mi A3 हुआ लॉन्च, स्नपैड्रैगन 665 प्रोसेसर और चार कैमरों से है लैस

Xiaomi Mi A3 हुआ लॉन्च, स्नपैड्रैगन 665 प्रोसेसर और चार कैमरों से है लैस

ख़ास बातें
  • मी ए3 शुरुआत में स्पेन में होगा उपलब्ध
  • Mi A3 है गूगल एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा
  • मी सीसी9ई से मिलता जुलता है मी ए3
विज्ञापन
Xiaomi ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Mi A3 को लॉन्च कर दिया है। मी ए3 पिछले साल लॉन्च हुए मी ए2 का अपग्रेड वर्जन है। शाओमी मी ए3 कंपनी का लेटेस्ट एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है। मी ए3 की अहम खासियतों की बात करें तो यह ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मी ए3 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है और सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल है। हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन से यह स्पष्ट होता है कि नया शाओमी मी ए3 बीते महीने चीन में लॉन्च किए गए शाओमी मी सीसी9ई का ही एक अवतार है।
 

Mi A3 की कीमत

स्पेन में मी ए3 के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 249 यूरो (लगभग 19,200 रुपये) तो वहीं इसके 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 279 यूरो (लगभग 21,500 रुपये) तय की गई है। मी ए3 की बिक्री 24 जुलाई से शुरू होगी। मी ए3 के तीन कलर वेरिएंट हैं- ब्लू, व्हाइट और ग्रे। फिलहाल यूरोप के बाहर फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
 

Mi A3 Specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला मी ए3 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसमें एक 6.08 इंच एचडी+ (720x1520 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। टॉप पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। सिक्योरिटी के लिए हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मी ए3 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है।

अब बात मी ए3 के कैमरा सेटअप की। फोन के पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे हैं, अपर्चर एफ/1.79 वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर वाइड-एंगल लेंस के साथ और डेप्थ सेंसिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर होगा। वाटरड्रॉप नॉच में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

शाओमी ने मी ए3 के दो स्टोरेज वेरिएंट उतारे हैं- एक 64 जीबी और दूसरा 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव होगा। फोन में जान फूंकने के लिए 4,030 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए मी ए3 में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good cameras
  • Premium build quality
  • Excellent battery life
  • Smooth performance
  • कमियां
  • Low-resolution display
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera is slow to focus at times
  • Aggressive HDR
डिस्प्ले6.08 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4030 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mi A3 price, Mi A3 specifications, Xiaomi Mi A3, Mi A3, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »