Xiaomi Mi A3 आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Xiaomi Mi A3 आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। शाओमी का यह लेटेस्ट एंड्रॉयड वन वेरिएंट तीन रियर कैमरे के साथ आएगा जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा।

Xiaomi Mi A3 आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Xiaomi Mi A3 आज होगा भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

ख़ास बातें
  • Mi A3 है गूगल एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा
  • 48 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस है शाओमी मी ए3
  • 32 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर के साथ आएगा शाओमी का यह फोन
विज्ञापन
Xiaomi Mi A3 आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। शाओमी का यह लेटेस्ट एंड्रॉयड वन वेरिएंट तीन रियर कैमरे के साथ आएगा जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 6 जीबी तक रैम, 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा। शाओमी मी ए3 का लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा, इवेंट के दौरान हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता से पर्दा उठाया जाएगा।
 

Mi A3 लॉन्च इवेंट का समय, लाइव स्ट्रीम लिंक, भारत में कीमत (उम्मीद) और उपलब्धता

शाओमी ने पुष्टि की है कि मी ए3 का लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा। कंपनी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग करेगी। इसके अलावा शाओमी इंडिया के यूट्यूब चैनल पर भी इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग होगी, इवेंट शुरू होने के बाद आप खबर में ऐम्बेड किए लिंक के प्ले बटन पर क्लिक कर इवेंट को देख पाएंगे।


इवेंट के दौरान मी ए3 की भारत में कीमत और उपलब्धता से पर्दा उठाया जाएगा। मी ए3 को ई-कॉमर्स साइट Amazon और कंपनी के आधिकारिक साइट मी डॉट कॉम पर बेचा जाएगा। पिछले महीने मी ए3 को स्पेन में लॉन्च किया गया था। स्पेन में मी ए3 के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 249 यूरो (लगभग 19,200 रुपये) तो वहीं इसके 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 279 यूरो (लगभग 21,500 रुपये) तय की गई है।
 

Mi A3 Specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला मी ए3 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसमें एक 6.08 इंच एचडी+ (720x1520 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। टॉप पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। सिक्योरिटी के लिए हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मी ए3 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है।

अब बात मी ए3 के कैमरा सेटअप की। फोन के पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरे हैं, अपर्चर एफ/1.79 वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर वाइड-एंगल लेंस के साथ और डेप्थ सेंसिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर होगा। वाटरड्रॉप नॉच में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

शाओमी ने मी ए3 के दो स्टोरेज वेरिएंट उतारे हैं- एक 64 जीबी और दूसरा 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव होगा। फोन में जान फूंकने के लिए 4,030 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए मी ए3 में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good cameras
  • Premium build quality
  • Excellent battery life
  • Smooth performance
  • कमियां
  • Low-resolution display
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera is slow to focus at times
  • Aggressive HDR
डिस्प्ले6.08 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4030 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  3. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  4. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  5. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  6. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  8. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  10. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »