Mi 9 Lite हुआ लॉन्च, तीन रियर कैमरे से है लैस

Mi 9 Lite है 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा।

Mi 9 Lite हुआ लॉन्च, तीन रियर कैमरे से है लैस

Xiaomi Mi 9 Lite में है स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम

ख़ास बातें
  • मी 9 लाइट की बैटरी 4,030 एमएएच की है
  • Mi 9 Lite इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है
  • मी 9 लाइट एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है
विज्ञापन
Xiaomi Mi 9 Lite को स्पेन में लॉन्च कर दिया गया है। देखा जाए तो यह फोन वाकई में कुछ महीने पहले चीन में लॉन्च किए गए मी सीसी9 का ग्लोबल वेरिएंट है। मी 9 लाइट के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन चीन में पेश किए गए मी सीसी9 से पूरी तरह से मेल खाते हैं। अहम खासियतों में तीन रियर कैमरे, वाटरड्रॉप नॉच, स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और 4,030 एमएएच की बैटरी शामिल हैं।
 

Mi 9 Lite price

शाओमी मी9 लाइट की कीमत 319 यूरो (करीब 25,200 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। हैंडसेट के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 349 यूरो (करीब 27,500 रुपये) में लॉन्च किया गया गया है। फोन को बोरियल ब्लू, ग्रे ऑनिक्स और व्हाइट पर्ल ग्रेडिएंट फिनिश में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Mi 9 Lite specifications

मी 9 लाइट एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। पिक्सल डेनसिटी 403 पिक्सल प्रति इंच है। इसमें 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 616 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।

अब बात कैमरा सेटअप की। मी 9 लाइट में तीन रियर कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 1.9 अपर्चर से लैस है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी है। रियर कैमरा सेटअप सुपर नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड बोकेह, एचडीआर, पनोरमा, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर से लैस है।

यह फोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस है। इसका अपर्चर एफ /2.0 है। फ्रंट कैमरा मीमोजी शूटिंग, एआई पोर्ट्रेट मोड, 3डी ब्यूटी, फ्रंट पनोरमा, गेसचर फोटो, फ्रंट एचडीआर, फ्रंट स्क्रीन फिल, फेस रिकग्निशन, एआई स्मार्ट ब्यूटी और कई अन्य फीचर से लैस है।

मी 9 लाइट की बैटरी 4,030 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर में एनएफसी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ 5 और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी शामिल हैं। हैंडसेट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, गेम टर्बो 2.0 मोड और हाई-रेज़ ऑडियो के साथ आता है। फोन का वज़न 179 ग्राम है और डाइमेंशन 156.8x74.5x8.67 मिलीमीटर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 710
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4030 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi 9 Lite, Mi 9 Lite Price, Mi 9 Lite Specifications, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  3. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  4. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  5. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  6. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  8. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  10. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »