Xiaomi Mi 8 के साथ 31 मई को MIUI 10 भी होगा लॉन्च

Mi 8 फ्लैगशिप फोन के साथ Xiaomi ने खुलासा किया है कि वह मीयूआई 10 को भी लॉन्च करेगी। इवेंट का आयोजन 31 मई को किया गया है...

Xiaomi Mi 8 के साथ 31 मई को MIUI 10 भी होगा लॉन्च

Mi 8

ख़ास बातें
  • Mi 8 फ्लैगशिप फोन के साथ Xiaomi देगी यह सरप्राइज़?
  • मीयूआई 10 को भी नए फोन के साथ लॉन्च करने जा रही कंपनी
  • मीयूआई वर्ज़न का ऐलान जनवरी में ही कर दिया गया था
विज्ञापन
Mi 8 फ्लैगशिप फोन के साथ Xiaomi ने खुलासा किया है कि वह मीयूआई 10 को भी लॉन्च करेगी। इवेंट का आयोजन 31 मई को किया गया है। बता दें कि मीयूआई वर्ज़न का ऐलान जनवरी में ही कर दिया था। यह जुलाई में आए मीयूआई 9 को रिप्लेस करेगा। ध्यान रहे, कंपनी मीयूआई 9 का डिवेलपमेंट बंद कर चुकी है। शाओमी ने यह पुष्टि नहीं की है कि आगामी मूयीआई प कौन सी डिवाइस दस्तक देगी। लेकिन हम मान सकते हैं कि Mi 8 स्मार्टफोन लॉन्च हो सकता है।

टीज़र तस्वीर मीयूआई के वीबो एकाउंट पर पोस्ट की गई है। दावा किया गया है कि यह लाइट से भी तेज़ है। मीयूआई 9 "as fast as lightning" टैगलाइन के साथ लॉन्च हुआ था। यह इशारा है कि मीयूआई के नए वर्ज़न में परफॉरमेंस से जुड़े सुधार किए गए हैं। कुलमिलाकर पेइंचिंग की कंपनी पहले बता चुकी है कि मीयूआई का अगला वर्ज़न एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप को सपोर्ट नहीं करेगा।

MIUI 10 के नए थीम और अपग्रेड सेटिंग ऐप के साथ आने की उम्मीद है। कैमरा ऐप में ऐआई फीचर दिया जाएगा। अगला मीयूआई बैटरी सेविंग फीचर से भी लैस होगा। उम्मीद है कि शाओमी लॉन्च के दिन एआई आधारित शाओ एआई असिस्टेंट से भी पर्दा उठाएगी।
 
xiaomi

ख़ास तौर से शाओमी मी 8, मीयूआई 10 के फेस रिकग्निशन फीचर के साथ आ रहा है, जिसमें 3डी फेस सेंस मॉड्यूल होगा। गिज़्मोचाइना ने चीनी सोशल साइट वीबो पर एक तस्वीर देखी है, जिसमें शाओमी का प्रिजेंटेशन दिख रहा है। तस्वीर से Xiaomi Mi 8 के स्टोरेज, रैम वेरिएंट, कीमत और प्रमुख फीचर का इशारा मिला है। तस्वीर के मुताबिक, Xiaomi Mi 8 में 6.01 इंच का डिस्प्ले होगा, जिसमें आधा हिस्सा फिंगरप्रिंट स्कैनर है।

हैंडसेट में काम करेगा स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, जिसका साथ देंगे 6 जीबी व 8 जीबी रैम विकल्प। स्टोरेज विकल्प 64 जीबी और 128 जीबी होंगे। Xiaomi Mi 8 में एआई कैमरा होगा, जो 2x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, जैसा कि हमने पहले बताया, फोन 3डी फेशियल स्कैनिंग से लैस होगा। स्लाइड में खुलासा किया गया है कि 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 2,799 चीनी युआन (लगभग 29,900 रुपये) होगी। 8 जीबी वेरिएंट 3,199 चीनी युआन (करीब 34,200 रुपये) कीमत वाला होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: MIUI 10, MIUI, Xiaomi, Xiaomi Mi 8
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »