Mi 11 हुआ लॉन्च, फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट और 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले से है लैस

Mi 11 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट है, जिसे 12 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ जोड़ा गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2020 10:37 IST
ख़ास बातें
  • Mi 11 को चीन में लॉन्च कर दिया गया है
  • फोन की खासियत दमदार फ्लैगशिप प्रोसेसर और अनूठा कैमरा सेटअप है
  • इसमें 12 जीबी तक रैम और 120 हर्ट्ज़ एमोलेड डिस्प्ले शामिल है

Mi 11 में Apple iPhone 12 Pro Max से दोगुना बड़े साइज़ का सेंसर दिया गया है

Xiaomi Mi 11 को अब आधिकारिक तौर पर कंपनी के सबसे नए फ्लैगशिप फोन के रूप में पेश कर दिया गया है । मी 11 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। क्वालकॉम ने अपने इस फ्लैगशिप चिपसेट को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया था। लेटेस्ट स्नैपड्रैगन चिपसेट के चलते स्मार्टफोन द्वारा दमदार परफॉर्मेंस दिए जाने की उम्मीद है और साथ ही शाओमी ने दावा किया है कि Mi 11 में कंपनी के सबसे उन्नत फीचर्स शामिल हैं। ई4 लाइट एमिटिंग मैटेरियल से बने, मी-सीरीज़ फोन के डिस्प्ले में चारों तरफ कर्व्ड किनारे हैं और यह 2K रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। Xiaomi Mi 11 में ट्रिपल रियर कैमरे मिलते हैं, जिसमें प्राइमरी कैमरा 108-मेगापिक्सल सेंसर से लैस आता है।
 

Xiaomi Mi 11 price, availability details

Xiaomi Mi 11 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,999 चीनी युआन (लगभग 45,000 रुपये और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 4,299 चीनी युआन (लगभग 48,300 रुपये) है। इसका एक 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प भी है, जिसकी कीमत 4,699 चीनी युआन (लगभग 52,800 रुपये) है। फोन को चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इसकी बिक्री 1 जनवरी से शुरू होने वाली है। यह एंटी-ग्लेयर (एजी) फ्रॉस्ट ग्लास फिनिश के साथ हॉराइज़न ब्लू, फ्रॉस्ट व्हाइट और मिडनाइट ग्रे रंग के विकल्पों मे उपलब्ध होगा। इसका एक वीगन लेदर विकल्प भी मिलेगा, जो लाइलैक पर्पल और हनी बेज शेड्स में होगा। Xiaomi ने इस फोन को चीन से बाहर लॉन्च करने पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं दी है।
Advertisement
 

बता दें कि चीन में Mi 11 के स्टैंडर्ड वर्ज़न के बॉक्स में चार्जर नहीं मिलेगा, जबकि इसके बंडल वर्ज़न में एक अलग 55W GaN चार्जर शामिल होगा। दोनों वेरिएंट विशेष रूप से समान मूल्य पर उपलब्ध होंगे।
 

Xiaomi Mi 11 specifications

डुअल-सिम (नैनो) Xiaomi Mi 11 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12.5 पर चलता है और इसमें 6.81-इंच 2K डब्ल्यूक्यूएचडी (1,440x3,200 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 1,500 निट्स है और यह 5000000: 1 कंट्रास्ट रेशियो और 515 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। होल-पंच डिज़ाइन के साथ इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट शामिल है, जो उपयोग के आधार पर 30Hz तक भी नीचे जा सकती है। पैनल का टच सेंपलिंग रेट 480 हर्ट्ज़ है।
Advertisement

Mi 11 का डिस्प्ले DCI-P3 कलर गैमट ​​के साथ-साथ HDR10+ और मोशन एस्टीमेशन, मोशन कॉम्पेंसेशन (MEMC) को भी सपोर्ट करता है, जो कि OnePlus 8 Pro में पहले देखा जा चुका है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन और ब्राइटनेस लेवल सेट करने के 8,192 लेवल हैं। Xiaomi का दावा है कि Mi 11 ने DisplayMate से A+ रेटिंग हासिल की है।

Mi 11 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट है, जिसे 12 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ जोड़ा गया है।

Advertisement
मी 11 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें एफ/1.85 लेंस, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) और 1.6 माइक्रोन के पिक्सल साइज के साथ 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है। इसके अलावा, 1/1.33 इंच के प्राइमरी कैमरा सेंसर को iPhone 12 में शामिल सेंसर से 3.7 गुना बड़ा माना जा रहा है और यह iPhone 12 Pro Max के प्राइमरी कैमरा सेंसर के साइज़ से दोगुना है। इसे 8K वीडियो तक कैप्चर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Mi 11 के कैमरा सेटअप में एफ/2.4 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 13-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर भी शामिल है, जिसमें 123 डिग्री का फील्ड-ऑफ-व्यू (FoV) है। इसके अलावा, एफ/2.4 मैक्रो लेंस के साथ 5-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है, जिसकी फोकल लेंथ 50 मिलीमीटर है। Xiaomi ने लो-लाइट वीडियो कैप्चर करने के लिए एक खास फीचर भी विकसित किया है।
Advertisement

शाओमी ने मी 11 पर 256 जीबी यूएफएस 3.1 स्टोरेज की पेशकश की है। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस / ए-जीपीएस, एनएफसी, इन्फ्रारेड (आईआर) और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। यह स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है जो हरमन कार्डन ऑडियो द्वारा सपोर्टेड हैं। इसके अलावा, आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा, जो हार्ट रेट मॉनिटरिंग का काम भी करता है।

Xiaomi Mi 11 में 4,600mAh की बैटरी शामिल है, जो Mi TurboCharge 55W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 10W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी है। फोन 8.06 एमएम मोटाई और 196 ग्राम वज़न के साथ आता है। हालांकि, इसके वीगन लेदर वाले वर्ज़न की मोटाई 8.56 एमएम और वज़न 194 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.81 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  3. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  5. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  7. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  8. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  9. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  10. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.