Mi 10 Ultra और Redmi K30 Ultra भारत में नहीं होंगे लॉन्चः रिपोर्ट

GSMArena की रिपोर्ट में Xiaomi के प्रतिनिधि का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि Mi 10 Ultra और Redmi K30 Ultra स्मार्टफोन खासतौर पर चीन के लिए पेश किए गए हैं, इन्हें ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 12 अगस्त 2020 18:45 IST
ख़ास बातें
  • Mi 10 Ultra व Redmi K30 Ultra दोनों ही फोन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ
  • रेडमी के30 अल्ट्रा मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ प्रोसेसर से है लैस
  • मी 10 अल्ट्रा ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट से है लैस

Mi 10 Ultra स्मार्टफोन 120 वाट फास्ट चार्जिंग से लैस है

Mi 10 Ultra और Redmi K30 Ultra स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा। एक ऑनलाइन रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह दोनों फोन चीन से बाहर दूसरी किसी मार्केट में लॉन्च नहीं किए जाएंगे, इन फोन को खासौतर पर Xiaomi के घरेलू बाजार के लिए ही पेश किया गया है। फ्लैगशिप  मी 10 अल्ट्रा के साथ-साथ किफायती रेडमी के30 अल्ट्रा स्मार्टफोन को मंगलवार को कंपनी की 10वीं वर्षगांठ के मौके पर लॉन्च किया गया है, यह इवेंट वर्चुअली आयोजित किया गया था। मी 10 अल्ट्रा स्मार्टफोन 120 वाट फास्ट चार्जिंग से लैस है, वहीं रेडमी के30 अल्ट्रा एमोलेड स्क्रीन के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आया है।

GSMArena की रिपोर्ट में Xiaomi के प्रतिनिधि का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि Mi 10 Ultra और Redmi K30 Ultra स्मार्टफोन खासतौर पर चीन के लिए पेश किए गए हैं, इन्हें ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की संभावना नहीं है। इसके अलावा, प्रतिनिधि ने कंपनी के अलग-अलग सब-ब्रांड्स जैसे Poco के तहत इन फोन के लॉन्च को खारिज कर दिया है। भारत में कंपनी Mi 10 लाइनअप में केवल  Mi 10 की ही बिक्री कर रही है।
 

Xiaomi Mi 10 Ultra specifications

Mi 10 Ultra एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है, और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच का फुल-एचड+ ओलेड डिस्प्ले मिलता है। यह ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर चलता है। फोन 16 जीबी तक LPDDR 5 रैम के साथ आता है और इसमें 512 जीबी तक यूएफएस 3.1 स्टोरेज मिलती है। Xiaomi के अनुसार, Mi 10 Ultra फोन में तापमान को कंट्रोल में रखने के लिए वीसी लिक्विड कूलिंग, मल्टी-लेयर ग्रेफाइट, थर्मल सेंसर ऐरे और ग्राफीन शामिल है।

Xiaomi Mi 10 Ultra क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस आता है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलता है। इसमें एक कस्टम-बिल्ड इमेज सेंसर शामिल होगा। अन्य तीन रियर कैमरों में एक 20-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर, 12-मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा और 120x अल्ट्रा-ज़ूम के लिए एक टेलीफोटो शूटर शामिल है। यह हाईब्रिड ज़ूम है, जो ऑप्टिकल और डिज़िटल ज़ूम का एक मिश्रण है। इसके अलावा इसमें लेज़र ऑटो-फोकस और फ्लिकर सेंसर भी शामिल हैं। फोन प्राइमरी और टेलीफोटो शूटरों से 8K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम होगा। फ्रंट में, फोन में 20-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर है।
Advertisement

इसके अलावा, Xiaomi ने वाई-फाई 6, ब्लूटूथ और फोन में कनेक्टिविटी विकल्पों का सामान्य सेट शामिल किया है। फोन में 4,500mAh की बैटरी मिलती है, जो 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी पूरी तरह से चार्ज होने में सिर्फ 23 मिनट का समय लेगी। इसके अलावा, फोन 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जो बैटरी को केवल 40 मिनट में फुल चार्ज करने का दावा करती है। फोन 10W तक रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी शामिल हैं।
Advertisement
 

Redmi K30 Ultra specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डुअल-सिम (नैनो) रेडमी के30 अल्ट्रा Android 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। फोन में 6.67-इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400) एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस और 5,000,000:1 कंट्रास्ट रेशियो शामिल है। यह 7एमएम मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ चिपसेट पर काम करता है और 8 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज से लैस है।

Redmi K30 Ultra में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें एफ/1.7 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा (50 मिलीमीटर फोकल लेंथ), 119-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 13-मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी को 20-मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया गया है।
Advertisement

रेडमी के30 अल्ट्रा में 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी है (बॉक्स के अंदर भी 33W चार्जर मिलता है)। कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-मोड 5जी (एनएसए + एसए), वाई-फाई 6, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एनएफसी शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 163.3x75.4x9.1 मिलीमीटर और वज़न 213 ग्राम है। बोर्ड पर सेंसर में डिस्टेंस सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल और हॉल सेंसर शामिल हैं। फोन डुअल स्टीरियो स्पीकर और तीन माइक्रोफोन के साथ आता है जो ऑडियो ज़ूम फीचर को सक्षम करता है। कंपनी का कहना है कि यह फीचर दूर से ही स्पष्ट ऑडियो कैप्चर कर सकता है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1000+

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Very good performance
  • Fast wireless charging
  • Good camera performance
  • Vivid 90Hz display
  • Speedy face recognition
  • Bad
  • Fingerprint unlock isn’t quick
  • Gets hot easily
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4780 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  5. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  7. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  8. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  9. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  3. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  4. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  6. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  9. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  10. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.