Mi 10 5G, Mi True Wireless Earphones 2, Mi Box आज भारत में होंगे लॉन्च, यहां देखे लाइव इवेंट

Mi 10 5G लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा और इसे आधिकारिक YouTube चैनल, Mi.com, मी कम्युनिटी और कंपनी के सोशल हैंडल के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 मई 2020 10:05 IST
ख़ास बातें
  • Mi 10 5G चीन में 3,999 चीनी युआन (लगभग 42,800 रुपये) में हो चुका है लॉन्च
  • Mi True Wireless Earphones 2 भारत में Realme Buds Air को देगा टक्कर
  • Mi Box के जरिए नॉर्मल टीवी को बनाया जा सकेगा स्मार्ट टीवी

Mi 10 5G में 30W वायर्ड, 30W वायरलेस और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट शामिल है

Mi 10 5G आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। देश में कोरोनावायरस लॉकडाउन के कारण हुई लॉन्च में देरी के बाद Xiaomi आखिरकार अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए एक ऑनलाइन इवेंट की मेजबानी कर रही है। मी 10 5जी के साथ ही कंपनी इस इवेंट में Mi True Wireless Earphones 2 और Mi Box भी लॉन्च करेगी। इस सभी प्रोडक्ट्स को या तो चीन में या ग्लोबल मार्केट में पहले ही पेश कर दिया गया है और अब आखिरकार इन्हें भारतीय मार्केट में लाया जा रहा है। Mi 10 5G की सबसे  बड़ी यूएसपी 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट है। इसी प्रकार Mi Box एक स्मार्ट बॉक्स है, जो नॉन-स्मार्ट टीवी को स्मार्ट टीवी में बदलता है। 
 

Mi 10 5G launch event details

मी 10 5जी लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा और इसे आधिकारिक YouTube चैनल, Mi.com, मी कम्युनिटी और कंपनी के सोशल हैंडल के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। Mi 10 5G के साथ, Xiaomi पहले ही Mi True Wireless Earphones 2 और Mi Box लॉन्च करने की पुष्टि कर चुकी है। मी 10 5जी को पहले ही अमेज़न इंडिया पर लिस्ट किया जा चुका है और कंपनी ने यह भी पुष्टी कर दी है कि फोन को आज दोपहर 2 बजे से ही प्री-ऑर्डर भी किया जा सकेगा। फोन का प्री-ऑर्डर 17 मई तक चलेगा। मी 10 5जी के प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को मुफ्त मी वायरलेस पावरबैंक भी मिलेगा, जिसकी कीमत 2,499 रुपये है। आप नीचे दिए गए वीडियो में Mi 10 लॉन्च इवेंट को लाइव देख सकते हैं।
Advertisement

 

Mi 10 price in India (expected)

भारत में मी 10 5जी की कीमत अभी तक आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है। Xiaomi India के प्रमुख मनु कुमार जैन ने पहले बताया था कि डायरेक्ट आयात, हाल ही में GST बढ़ोतरी और रुपये में गिरावट जैसे फैक्टर्स के कारण इसकी भारत में कीमत चीन की कीमत के मुकाबले थोड़ी अलग होगी। अंदाज़े के लिए बता दें कि Mi 10 5G को चीन में 3,999 चीनी युआन (लगभग 42,800 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।
 

Xiaomi Mi 10 specifications

मी 10 5जी को पहले ही ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया गया है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करता है। फोन में 6.67-इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और एक होल-पंच कटआउट के साथ आता है। यह डिस्प्ले कर्व्ड एमोलेड पैनल के साथ आता है और इसमें 1,120 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है। Mi 10 5G का यह डिस्प्ले 5,000,000:1 कंट्रास्ट रेशियो के साथ आता है। फोन में ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट शामिल है, जो अधिकतम 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS 3.0 स्टोरेज के साथ आता है।
Advertisement

Mi 10 5G में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 108-मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है और यह कैमरा 7-एलीमेंट लेंस, 1/1.33-इंच सेंसर और OIS सपोर्ट के साथ आता है। सेटअप में अन्य कैमरा की बात करें तो इसमें 13-मेगापिक्सल वाइड-एंगल लेंस शामिल है, जो 123-डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू और f/2.4 अपर्चर के साथ आता है। अन्य दो कैमरा 2-मेगापिक्सेल रिजॉल्यूशन वाले f/2.4 लेंस हैं। यूज़र्स इस कैमरा सेटअप से 7,680 x 4,320 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

मी 10 5जी में 4,780 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement
 

Mi Box launch in India

Xiaomi ने मी बॉक्स की स्पेसिफिकेशन की जानकारी साझा करने के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक समर्पित वेबपेज भी बनाया है। बता दें कि Mi Box लाइनअप में कई अलग-अलग मॉडल हैं। वेबपेज से पता चलता है कि इसमें आपको Dolby Audio के साथ 4K सपोर्ट मिलेगा। Mi Box में क्रोमकास्ट सपोर्ट भी होगा और यह वॉयस रिमोट के साथ आएगा। मी बॉक्स आपके नॉर्मल टीवी को स्मार्ट टीवी में बदलने का काम करता है। भारत में मी बॉक्स की कीमत की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।
 

Mi True Wireless Earphones 2

जैन ने हाल ही में ट्विटर पर घोषणा की थी कि मी ट्रू वायरलेस इयरफोन 2 को Mi 10 5G के साथ लॉन्च किया जाएगा। ये ट्रू वायरलेस इयरफोन इस साल मार्च में 80 यूरो (लगभग 6,600 रुपये) में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए गए थे। फिलहाल इसकी भारत में कीमत का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इसकी काफी संभावना है कि कंपनी इसे Realme Buds Air की कीमत के आसपास लॉन्च करें, जो भारत में पहले से 3,999 रुपये में उपलब्ध है।

मी ट्रू वायरलेस इयरफोन 2 काफी हद तक Apple AirPods से प्रेरित लगता है। यह चार्जिंग केस के साथ आते हैं और टीज़र्स में सफेद रंग के विकल्प में दिखाते हैं। यह ब्लूटूथ 5.0 और LHDC ब्लूटूथ कोडेक सपोर्ट करेगा, जो कि क्वालकॉम के aptX और सोनी के LDAC ब्लूटूथ कोडेक के लिए एक असामान्य प्रतियोगी है। ईयरबड्स में 14.2 मिलिमीटर ड्राइवर के साथ-साथ बड़े कंपोजिट डायनेमिक कॉइल भी फिट है और शाओमी ने ईएनसी भी दिया है।
Advertisement

Mi True Wireless Earphones 2 ग्लोबल मॉडल को एक बार चार्ज करने पर चार घंटे की बैटरी लाइफ देने के लिए रेट किया गया है, जबकि चार्जिंग केस बैटरी लाइफ को 14 घंटे तक बढ़ा देता है।
Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  2. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  3. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  4. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  5. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  7. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  8. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  9. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  10. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.