मेज़ू प्रो 6 में हो सकती है 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज, लीक से हुआ खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 मार्च 2016 10:37 IST
हाल ही में वीवो ने अपने 6 जीबी रैम के साथ वीवो एक्सप्ले5 एलीट स्मार्टफोन लॉन्च कर सारे रिकॉर्ड तो़ड़ दिये थे। लेकिन अब खबर है कि एक दूसरी चीनी कंपनी भी वीवो की तरह इस लिस्ट में शामिल होने वाली है।

हालांकि, मेज़ू ने अभी तक अपने आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन प्रो 6 के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन चर्चा है कि इस हैंडसेट में 6 जीबी रैम होगी। Gizchina की रिपोर्ट के मुताबिक, मेज़ू प्रो 6 दो वेरिएंट में लॉन्च होगा। एक वेरिएंट में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज जबकि दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी।

गौर करने वाली बात है कि मेज़ू प्रो 5 स्मार्टफोन के भी दो वेरिएंट लॉन्च हुए थे। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 2,799 चीनी युआन (करीब 29,000 रुपये) है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट 3,099 चीनी युआन ( करीब 32,100 रुपये) में उपलब्ध है।  हैंडसेट के ग्रे, सिल्वर, सिल्वर ब्लैक और गोल्डेन कलर वेरिएंट में मिलता है।

इसके साथ ही मेज़ू प्रो 6 स्मार्टफोन में (1080x1920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का फुल एचडी डिस्प्ले, एक्सायनस प्रोसेसर, हाई-फाई 3.0 और फास्ट चार्जिंग तकनीक होने की भी खबरें हैं। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप आधारित फ्लाइम ओएस पर चलेगा।
Advertisement

अगर ये स्पेसिफिकेशन सही हैं तो यह पहली बार नहीं होगा जब मेज़ू ने सैमसंग प्रोसेसर का इस्तेमाल अपने स्मार्टफोन में किया है। कंपनी ने अपना प्रो 5 फ्लागशिप स्मार्टफोन में भी सैमसंग एक्सायनस 7420 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया था। इस हैंडसेट में माली टी760 एमपी8 जीपीयू दिया गया था।
Advertisement

मेज़ू प्रो 5 हैंडसेट में 5.7 इंच (1080x1920 पिक्सल) का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मौजूद है। डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी है 387 पीपीआई।स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाई जा सकती है। स्मार्टफोन में 3050 एमएएच की बैटरी है और यह एमचार्ज 2.0 टेक्नोलॉजी से लैस है।

मेज़ू ने पिछले महीने ही कैनोनिकल के साथ मिलकर दूसरा उबंतू स्मार्टफोन  मेज़ू प्रो 5 उबंतू एडिशन लॉन्च किया था। प्रो 5 उबंतू एडिशन सितंबर में लॉन्च हुए मेज़ू प्रो 5 स्मार्टफोन का ही एक वेरिएंट है सिवाय इसके कि यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप की जगह उबंतू ओएस पर चलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Meizu, Meizu Mobiles, Meizu Pro 6, Meizu Smartphones, Mobiles, Pro 6, RAM

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.