• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मेज़ू एम3एक्स और प्रो 6 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

मेज़ू एम3एक्स और प्रो 6 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

मेज़ू एम3एक्स और प्रो 6 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
मेज़ू एम3एक्स और मेज़ू प्रो 6 प्लस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है। मेज़ू एम3एक्स की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 16,900 रुपये) और मेज़ू प्रो 6 प्लस का दाम 2,999 चीनी युआन (करीब 29,900 रुपये) से शुरू होता है। इन दोनों स्मार्टफोन की बिक्री क्रमशः 8 दिसंबर और 23 दिसंबर से शुरू होगी।

मेज़ू एम3एक्स और मेज़ू प्रो 6 प्लस के रैम और स्टोरेज पर आधारित पर दो वेरिएंट पेश किए गए हैं। मेज़ू एम3एक्स के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 16,900 रुपये) है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,999 चीनी युआन (करीब 19,900 रुपये) में मिलेगा।

मेज़ू प्रो 6 प्लस के 2 गीगाहर्ट्ज़ एक्सीनॉस 8890 चिपसेट और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 29,900 रुपये) है। 2.3 गीगाहर्ट्ज़ एक्सीनॉस 8890 चिपसेट और 128 जीबी स्टोरेज वाला वर्ज़न 3,299 चीनी युआन (करीब 32,800 रुपये) में मिलेगा।

मेज़ू एम3एक्स स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। इसमें 2.3 गीगाहर्ट्ज़ 64 बिट मीडियाटेक पी20 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए एआरएम माली टी880 जीपीयू दिया गया है। नया एम3एक्स फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित फ्लाइम ओएस पर चलेगा। यह डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है।

मेज़ू एम3एक्स में 12 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ डुअल-टोन एलईडी फ्लैश, एफ/2.0 अपर्चर, पीडीएएफ और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट है। सेल्फी के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर होम बटन का भी काम करता है। स्मार्टफोन में 3200 एमएएच की बैटरी है और यह फास्ट चार्ज़िंग सपोर्ट करती है। मेज़ू का दावा है कि स्मार्टफोन की बैटरी 30 मिनट में 40 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी।

कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो मेज़ू एम3एक्स 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट  से लैस है।

अब बात महंगे वाले मेज़ू प्रो 6 प्लस की। इसमें 5.7 इंच का क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है जो प्रेशर सेंसेटिव डिस्प्ले के साथ आता है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 की प्रोटेक्शन दी गई है। हैंडसेट में एक्सीनॉस 8890 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम और माली टी880 एमपी10 जीपीयू दिया गया है। प्रो 6 प्लस भी एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित फ्लाइम ओएस 6 पर चलता है।

मेज़ू प्रो 6 प्लस का कैमरा सेटअप मेज़ू एम3एक्स वाला ही है। बस इसका रियर कैमरा डुअल-टोन 10 एलईडी रिंग फ्लैश, लेज़र ऑटोफोकस और 4 एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा हैंडसेट में हार्ट रेट सेंसर और इंफ्रारेड सेंसर भी दिए गए हैं। इसकी बैटरी 3400 एमएएच की है। यह मात्र 30 मिनट के चार्ज़ में 60 फीसदी चार्ज़ हो जाएगी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी20
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 8890
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  6. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  7. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  8. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  9. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »