Meizu V8 और Meizu V8 Pro बजट स्मार्टफोन लॉन्च, 18:9 डिस्प्ले से हैं लैस

मेज़ू वी सीरीज़ के दोनों स्मार्टफोन 5.7 इंच 18:9 डिस्प्ले, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और एफ/1.9 अपर्चर वाले 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आते हैं।

Meizu V8 और Meizu V8 Pro बजट स्मार्टफोन लॉन्च, 18:9 डिस्प्ले से हैं लैस

Meizu V8 Pro में है डुअल रियर कैमरा सेटअप

ख़ास बातें
  • Meizu V8 की कीमत 799 चीनी युआन (करीब 8,400 रुपये) है
  • Meizu V8 Pro को 1,098 चीनी युआन (करीब 11,600 रुपये) में बेचा जाएगा
  • दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेंगे
विज्ञापन
Meizu V8 और Meizu V8 Pro स्मार्टफोन से बुधवार को पर्दा उठाया गया। इसके अलावा कंपनी ने 16X and Meizu X8 भी पेश किए थे। मेज़ू वी सीरीज़ के दोनों स्मार्टफोन 5.7 इंच 18:9 डिस्प्ले, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और एफ/1.9 अपर्चर वाले 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आते हैं। Meizu ने लॉन्च इवेंट में मेज़ू वी8 और मेज़ू वी8 प्रो की कीमत, स्पेसिफिकेशन और रिलीज तारीख का भी खुलासा किया। फ्लाइम ओएस पर चलने वाले इन स्मार्टफोन के मुख्त अंतर की बात करें तो वी8 में एक मात्र रियर कैमरा है जबकि वी8 प्रो डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है।
 

Meizu V8, V8 Pro की कीमत

Meizu V8 की कीमत 799 चीनी युआन (करीब 8,400 रुपये) है, जबकि Meizu V8 Pro को 1,098 चीनी युआन (करीब 11,600 रुपये) में बेचा जाएगा। दोनों ही स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग चीनी मार्केट में शुरू हो गई है। वी8 मॉडल ब्लैक व व्हाइट रंग में उपलब्ध होगा। वहीं, वी8 प्रो मॉडल को ब्लैक व ग्रे रंग में उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल, इन फोन को भारतीय मार्केट में उपलब्ध कराए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।
 

Meizu V8, V8 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) मेज़ू वी8 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फ्लाइम ओेएस पर चलता है। इसमें 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसमें मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। स्मार्टफोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके साथ टू कलर डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल भी मौजूद है। फ्रंट पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
 
24ccthh

Meizu V8 में मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम

Meizu V8 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर फोन में 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ग्लोनास, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और सॉफ्टवेयर जायरोस्कोप इस फोन का हिस्सा हैं। बैटरी 3200 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 148x73x8.4 मिलीमीटर है और वज़न 145 ग्राम।

अब बात Meizu V8 Pro की। यह फोन भी एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फ्लाइम ओएस पर चलेगा। इसमें 5.7 इंच की 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली एचडी+ (720x1440 पिक्सल) स्क्रीन है। हैंडसेट में मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है  और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। दोनों ही सेंसर एफ/2.2 अपर्चर वाले हैं। रियर कैमरा सेटअप टू-कलर डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है।

Meizu V8 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और फोन में 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई  802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ग्लोनास, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और सॉफ्टवेयर जायरोस्कोप इस फोन का हिस्सा हैं। बैटरी 3100 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 147.5x72.7x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 159 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6739
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3200 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3100 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Meizu
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. StepX Neo लॉन्च! AI Agent वाला फोन जो खुद बुक करेगा फ्लाइट, करेगा ट्रांसलेशन और कई काम
  2. Redmi 17C 5G में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. यूरोप और अमेरिकी मार्केट छोड़ रहा है OnePlus? इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान
  4. RAM की कमी ने बिगाड़ा खेल! 13 साल में सबसे नीचे स्मार्टफोन सेल्स, Samsung फिर बना नंबर-1 ब्रांड
  5. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: ₹25 हजार में कौन बेहतर?
  6. महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स के बीच ₹6,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A56 5G, यहां मिलेगी डील
  7. Google Photos का स्टोरेज फुल हो गया? जरूरी फोटो डिलीट किए बिना ऐसे बनाएं जगह
  8. अब घर बैठे प्रिंट करें फोटो! Xiaomi का नया ब्लूटूथ प्रिंटर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  9. BSNL का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ा, एंटरप्राइज, मोबाइल सेगमेंट से मिली ग्रोथ
  10. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »