मेज़ू प्रो 5 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन और कीमत

मेज़ू प्रो 5 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन और कीमत
विज्ञापन
मेज़ू ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन प्रो 5 बुधवार को चीन की राजधानी बीजिंग में लॉन्च किया। यह स्मार्टफोन कंपनी के नए प्रो सीरीज का हिस्सा है जो प्रो सर्विस और एक्सेसरीज के साथ आएगा।

मेज़ू प्रो 5 स्मार्टफोन के दो वेरिएंट उपलब्ध होंगे। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 2,799 चीनी युआन (करीब 29,000 रुपये) है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट 3,099 चीनी युआन ( करीब 32,100 रुपये) में मिलेगा। स्मार्टफोन के लिए बुकिंग बुधवार से शुरू हो गई है और यह चीन में 12 अक्टूबर से उपलब्ध होगा। हैंडसेट के ग्रे, सिल्वर, सिल्वर ब्लैक और गोल्डेन कलर वेरिएंट मिलेंगे।

मेज़ू ने लॉन्च के मौके पर यह भी बताया कि वह प्रो 5 हैंडसेट को इस साल के अंत तक भारत में लॉन्च करने की कोशिश करेगी। हालांकि, सर्टिफिकेशन और अन्य कारणों से लॉन्च में देरी भी संभव है।

कंपनी ने वादा किया है कि मेज़ू प्रो 5 के यूज़र को वीआईपी सर्विस मुहैया कराई जाएगी जिसमें एम सपोर्ट भी शामिल है। यह एक रिमोट सपोर्ट सिस्टम है जिसमें मेज़ू के एक्सपर्ट हैंडसेट को टीमव्यूर की तरह रिमोट एक्सेस कर सकते हैं। मेज़ू ने भरोसा दिया है कि इस प्रोसेस के दौरान यूज़र की निजता का ख्याल रखा जाएगा।
meizu pro 5 rear ndtv
कंपनी ने बताया कि वह अक्टूबर महीने में एम सपोर्ट सर्विस की टेस्टिंग शुरू करेगी। उम्मीद है कि इस सर्विस को नवंबर महीने में लॉन्च किया जाएगा।

प्रो 5 स्मार्टफोन एक मेटल बॉडी डिवाइस है। अन्य मेज़ू स्मार्टफोन की तरह यह फिज़िकल होम बटन के साथ आएगा जो फिंगरप्रिंट स्कैनर का भी काम करेगा। कंपनी ने दावा किया कि प्रो 5 स्मार्टफोन में मेज़ू द्वारा बनाए गए अन्य डिवाइस की तुलना में ज्यादा तेजी से काम करने वाला फिंगरप्रिंट एमटच 2.1 टेक है। फिजिकल होम बटन के चारो ओर स्टेनलेस स्टील के बने हुए मेटल रिंग हैं।

हैंडसेट में 5.7 इंच (1080x1920 पिक्सल) का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मौजूद है। डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी है 387 पीपीआई। प्रो 5 स्मार्टफोन सैमसंग एक्सेनॉस 7420 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और माली टी760 एमपी8 जीपीयू के साथ आएगा। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाई जा सकती है।

यह स्मार्टफोन फ्लाइम 5 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। यह डुअल नैनो-सिम कार्ड को सपोर्ट करता है और दोनों ही कार्ड 4जी एलटीई को भी सपोर्ट करेंगे।

प्रो 5 स्मार्टफोन में 21.16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स 230 सीमॉस सेंसर, एफ/2.2 एपरचर और डुअल-टोन फ्लैश के साथ आएगा। रियर कैमरे में ब्लू ग्लास फिल्टर मौजूद है और इसमें बर्स्ट मोड, पनोरमा मोड, फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस व लेज़र फोकसिंग मौजूद होगा। डिवाइस में एफ/2.0 एपरचर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

स्मार्टफोन में 3050 एमएएच की बैटरी है और यह एमचार्ज 2.0 टेक्नोलॉजी से लैस है। दावा किया गया है कि इस टेक्नोलॉजी की मदद से डिवाइस की बैटरी मात्र 30 मिनट में 65 फीसदी चार्ज हो जाएगी। इसके मेज़ू प्रो 5 स्मार्टफोन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आएगा। इसका डाइमेंशन 156.7x78x7.5 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  2. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  3. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  4. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  5. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  6. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  8. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  10. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »