मेज़ू प्रो 6 में हो सकता है 10 एलईडी वाला रिंग फ्लैश

मेज़ू प्रो 6 में हो सकता है 10 एलईडी वाला रिंग फ्लैश
विज्ञापन
स्मार्टफोन में डुअल एलईडी फ्लैश आम है और ट्रिपल-एलईडी फ्लैश भी काफी लोकप्रिय हैं।  लेकिन 10 एलईडी के बारे में सोच सकते हैं आप? अगर ताजा लीक को सच माना जाए तो मेज़ू के आने वाले स्मार्टफोन मेज़ू प्रो 6 में 10 एलईडी हो सकती हैं। मेज़ू के संभावित फ्लैगशिप स्मार्टफोन की एक खथित तस्वीर में लेजर ऑटोफोकस विंडो के नीचे की तरफ एक रिंग दिख रहा है जो कैमरे का फ्लैश ही है।

लेकिन 10 एलईडी के बारे में क्या? माना जा रहा है कि प्रो 6 एक बड़ा डिवाइस हो सकता है और इसमें 5.7 इंच स्क्रीन डिस्प्ले होने की खबरे हैं। जिसका मतलब है कि इसमें एक बड़ा रिंग फ्लैश आसानी से फिट हो सकता है। gizmochina की खबर के मुताबिक, इस रिंग फ्लैश में 10 एलईडी होने की खबरें हैं। इस बड़े फ्लैश से डिवाइस द्वारा रात में आसानी से तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस तरह की किसी जानकारी नहीं दी है तो इन सभी खबरों को सिर्फ लीक ही माना जाना चाहिए। पहले हुई लीक के मुताबिक इस हैंडसेट में 6 जीबी रैम होगी।

दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मेज़ू प्रो 6 के हेलियो एक्स25 चिपसेट के साथ आने की खबर है। इसके साथ ही मेज़ू प्रो 6 स्मार्टफोन में (1080x1920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का फुल एचडी डिस्प्ले, एक्सायनस प्रोसेसर, हाई-फाई 3.0 और फास्ट चार्जिंग तकनीक होने की भी खबरें हैं। इसका डिस्प्ले प्रेसर सेंसिटिव की तरह 3डी टच से लैस होगा।  यह हैंडसेट एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप आधारित फ्लाइम ओएस पर चलेगा।  मेज़ू द्वारा फोन को 13 अप्रैल को लॉन्च किये जाने की पुष्टि हो चुकी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  6. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  7. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  8. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  9. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »