मेज़ु प्रो5 उबंतू एडिशन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 फरवरी 2016 14:16 IST
मेज़ु और कनॉनिकल ने एक बार फिर साथ मिलकर अब अपना दूसरा उबंतू स्मार्टफोन मेज़ु प्रो5 उबंतू एडिशन को एमडब्ल्यूसी 2016 से पहले ही लॉन्च कर दिया है. कनॉनिकल के मुताबिक, स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में पूरी जानकारी ट्रेड शो एमडब्ल्यूसी 2016 में दी जाएगी. ट्रेड शो से ही इस ऑर्डर का प्री-ऑर्डर भी शुरू हो जाएगा.

कनॉनिकल और मेज़ु इससे पहले मेज़ु एमएक्स4 उबंतू एडिशन के लिए साथ आ चुके हैं. मेज़ु प्रो5 उबंतू एडिशन सितंबर में लॉन्च हुए मेज़ु प्रो5 स्मार्टफोन की तरह ही है लेकिन प्रो5 उबंतू एडिशन जहां उबंतू ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है वहीं मेज़ु प्रो5 में एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप दिया गया था.
Advertisement

मेज़ु प्रो5 उबंतू एडिशन में पूरी तरह मेटल बॉडी का बना है और यह लगभग पहले लॉन्च हो चुके मेज़ु हैंडसेट जैसा ही है. इस स्मार्टफोन में एक होम बटन है.  कंपनी के मुताबिक इस स्मार्टफोन में फीचर पहले से ज्यादा आकर्षक हैं.

इस हैंडसेट में 080x1920 पिक्सल का रीट्यून्ड डेल्टा कलर एमोलेड 5.7 इंच डिस्प्ले है. प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है. डिस्प्ले में 387पीपीआई पिक्सल डेनसिटी है. मेज़ु प्रो5 उबंतू एडिशन में सैमसंग एक्सायनस 7420 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (क्वाड-कोर 2.1 गीगाहर्ट्ज़ कॉर्टेक्स-ए57+क्वाड-कोर 1.5 गीगाहर्ट्ज़ कॉर्टेक्स-ए53) है. फोन में 3 जीबी का एलपीडीडीआर4 रैम है. इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है. एसडी कार्ड को दूसरी सिम की जगह भी लगाया जा सकता है.
Advertisement
ऋ


मेज़ु प्रो5 उबंतू एडिशन में सोनी आईएमएक्स 230 सीएमओएस सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर और डुअल-टोन फ्लैश से लैस 21.16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है. रियर कैमरे में ब्लू ग्लास फिल्टर, बर्स्ट मोड, पैनोरमा और ऑटोफोकस, लेजर फोकसिंग के साथ फेस डिटेक्शन जैसे फीचर भी मौजूद हैं. फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है.

Advertisement
हालांकि उबंतू द्वारा जारी ब्लॉग पोस्ट में स्मार्टफोन की बैटरी से जुड़ी जानकारी का कोई जिक्र नहीं है लेकिन संभावना है कि फोन में 3050 एमएएच की बैटरी हो सकती है. मेज़ु प्रो5 उबंतू एडिशन के दूसरे फीचर एंड्रॉयड वेरिएंट की तरह ही हैं. मेज़ु प्रो5 उबंतू एडिशन का एक और खास फीटर इसका टाइप-सी यूएसबी पोर्ट है. स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.7x78x7.5 मिलीमीटर है और इसका वजन 168 ग्राम है.
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
  2. 12 महीने तक मुफ्त चलाएं ChatGPT Plus, इन लोगों को फ्री मिल रहा है सब्सक्रिप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  2. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  3. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  4. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  6. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  7. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  8. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.