मेड इन इंडिया स्मार्टफोन्स हुए 2 अरब यूनिट्स से ज्यादा, एक्सपोर्ट में भी बढ़ोतरी

दुनिया में भारत दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन्स की मैन्युफैक्चरिंग करने वाला देश है। पिछले वर्ष देश में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स में से 98 प्रतिशत मेड इन इंडिया थे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 अगस्त 2023 20:22 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स लगभग 23 प्रतिशत के CAGR से बढ़ी हैं
  • मेड इन इंडिया स्मार्टफोन्स का बड़ी संख्या में एक्सपोर्ट हो रहा है
  • Apple ने भारत में जून तिमाही में रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है

Samsung और Apple सहित बहुत सी स्मार्टफोन कंपनियां भारत में मैन्युफैक्चरिंग कर रही हैं

पिछले कुछ वर्षों में देश में स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ी है। Samsung और Apple जैसी बहुत सी स्मार्टफोन कंपनियां भारत में बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग कर रही हैं। इन कंपनियों की बिक्री में मेड इन इंडिया स्मार्टफोन्स की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। केंद्र सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) जैसी योजनाओं से स्मार्टफोन्स सहित इलेक्ट्रॉनिक्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। 

Counterpoint Research की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मेड इन इंडिया स्मार्टफोन्स की संख्या 2 अरब यूनिट्स को पार कर गई है। स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स लगभग 23 प्रतिशत के CAGR से बढ़ी हैं। दुनिया में भारत दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन्स की मैन्युफैक्चरिंग करने वाला देश है। पिछले वर्ष देश में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स में से 98 प्रतिशत मेड इन इंडिया थे। यह आंकड़ा लगभग नौ वर्ष पहले केवल 19 प्रतिशत का था। देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने और वैल्यू एडिशन के लिए सरकार ने विदेश से इम्पोर्ट होने वाले डिवाइसेज और कुछ महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाई है।     
स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां मेड इन इंडिया स्मार्टफोन्स का बड़ी संख्या में एक्सपोर्ट भी कर रही हैं। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग के हाल ही में लॉन्च हुए प्रीमियम स्मार्टफोन्स Galaxy Z Fold 5 and Galazy Z Flip 5 की भारत में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। हाल ही में सैमसंग के प्रेसिडेंट और CEO (साउथवेस्ट एशिया), J B Park ने बताया था कि इन दोनों स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की उत्तर प्रदेश में नोएडा की फैक्टरी में होगी। मार्केट रिसर्च फर्म Techarc के अनुमान के अनुसार, इस वर्ष स्मार्टफोन्स के कुल रेवेन्यू में फोल्डेबल और फ्लिप स्मार्टफोन्सकी हिस्सेदारी 1.8 प्रतिशत से अधिक होगी। देश में इस वर्ष 6.35 लाख से अधिक फोल्डेबल स्मार्टफोन की बिक्री हो सकती है। 

सैमसंग ने पिछले वर्ष दिसंबर से देश में Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। कंपनी ने बताया है कि भारत में कस्टमर्स को मेड इन इंडिया Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 मिलेंगे। अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी Apple ने भारत में जून तिमाही में रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है। इसका कारण iPhone की जोरदार सेल्स है। एपल ने बताया कि देश में शुरू किए गए उसके नए स्टोर्स का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा है। कंपनी की योजना भारत में डायरेक्ट-टु-कंज्यूमर सेगमेंट में इनवेस्टमेंट बढ़ाने की है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  8. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  3. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  4. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  5. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  6. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  7. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  8. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  9. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  10. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.