Lyf C451 और Lyf C459 खरीदने पर हो रहा है फायदा

रिलायंस रिटेल के लाइफ ब्रांड के स्मार्टफोन इस त्योहारी सीज़न ऑफर के साथ उपलब्ध कराए गए हैं। गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि ऑफर का फायदा उठाने के बाद Lyf C451 और Lyf C459 स्मार्टफोन की प्रभावी कीमत बेहद ही कम हो जाएगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2017 00:13 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन की प्रभावी कीमत बेहद ही कम हो जाएगी
  • लाइफ सी459 जुलाई महीने में 4,699 रुपये में लॉन्च किया गया था
  • लाइफ सी451 को 4,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया था
रिलायंस रिटेल के लाइफ ब्रांड के स्मार्टफोन इस त्योहारी सीज़न ऑफर के साथ उपलब्ध कराए गए हैं। गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि ऑफर का फायदा उठाने के बाद Lyf C451 और Lyf C459 स्मार्टफोन की प्रभावी कीमत बेहद ही कम हो जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक, लाइफ सी459 और लाइफ सी451 प्रभावी तौर पर क्रमशः 2,392 और 2,692 रुपये में आपके हो जाएंगे। बता दें कि यह प्रभावी कीमत रिलायंस जियो द्वारा दिए जा रहे ऑफर की कीमत घटाने पर आती है। स्मार्टफोन पहले की तरह अपनी पुरानी कीमत में ही बिकता रहेगा।

लाइफ सी459 बजट स्मार्टफोन को जुलाई महीने में 4,699 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं, लाइफ सी451 को 4,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया था।
Advertisement

रिलायंस रिटेल फीचर फोन के ग्राहकों को जियो के ऑफर देकर इन बजट स्मार्टफोन को खरीदने के लिए प्रेरित करना चाहती है। नए ऑफर जियो के सभी अधिकृत रिटेल स्टोर में उपलब्ध हैं। ऑफर 2 से 22 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगा। ग्राहकों को रिलायंस जियो की ओर से इन दोनों हैंडसेट के साथ अतिरिक्त 2,307 रुपये का फायदा मिलेगा। जो भी ग्राहक इन हैंडसेट को खरीदते हैं उन्हें 9 बार 5 जीबी का 4जी डेटा वाउचर दिया जाएगा। एक वाउचर की कीमत 201 रुपये है। इस तरह कुल फायदा 1,809 रुपये का हो गया। इसके अलावा Lyf C451 और Lyf C459 के खरीददारों को जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन और 399 रुपये का पहला रीचार्ज भी मुफ्त दिया जाएगा। अगर इन सारे ऑफर की कीमत लगाएं तो ग्राहकों को कुल 2,307 रुपये का फायदा होगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लाइफ सी451 में क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 210  प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 304 जीपीयू दिया गया है। साथ में 1 जीबी रैम दिया गया है। हैंडसेट में 4.5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इस पर 2डी असाही ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का इस्तेमाल किया जा सकता है। स्मार्टफोन की बैटरी 2800 एमएएच की है। इसके बारे में 12.5 घंटे तक की टॉक टाइम और 240 घंटे तक की स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है। इसका डाइमेंशन 139x66.5x9.8 मिलीमीटर है और वज़न 165 ग्राम। दूसरी तरफ, लाइफ सी459 के लगभग सारे स्पेसिफिकेशन लाइफ सी451 वाले ही हैं। हालांकि, लाइफ सी459 की बैटरी 2000 एमएएच की है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

480x854 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Extremely affordable
  • Great battery life
  • Bad
  • Weak performance
  • Low camera quality
  • Outdated version of Android
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

480x854 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  4. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  5. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  6. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  5. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  7. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  8. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.