एलजी एक्स5 और एक्स स्किन बजट 4जी स्मार्टफोन लॉन्च

एलजी एक्स5 और एक्स स्किन बजट 4जी स्मार्टफोन लॉन्च
विज्ञापन
एलजी ने अपनी एक्स सीरीज के दो नए स्मार्टफोन से पर्दा उठाया है। कंपनी ने दक्षिण कोरिया में एलजी एक्स5 और एलजी एक्स स्किन को लॉन्च किया है। कंपनी ने स्थानीय मार्केट में एक्स पावर हैंडसेट को भी उतारा है जिसे पिछले महीने ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था।

एलजी एक्स5 की कीमत 200,000 दक्षिण कोरियाई वॉन (करीब 11,700 रुपये) है। यह व्हाइट व ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। एलजी एक्स स्किन की कीमत 231,000 दक्षिण कोरियाई वॉन (करीब 13,500 रुपये) है और यह गोल्ड व टाइटेनियम कलर वेरिएंट में मिलेगा। अफसोस की बात यह है कि कंपनी ने एलजी एक्स5 और एक्स स्किन को दक्षिण कोरिया के बाहर लॉन्च करने के संबंध में कुछ नहीं कहा है।

एक्स5 और एक्स स्किन के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। दोनों ही हैंडसेट 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर, 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 32 जीबी माइक्रोएसडी कार्ड के साथ आएंगे। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेंगे और ये डुअल सिम को सपोर्ट करेंगे। दोनों ही स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरे 5 मेगापिक्सल के सेंसर से लैस हैं। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, जीपीआरएस/ एज, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं।

दोनों के बीच में कुछ अंतर भी हैं। एलजी एक्स5 में 5.5 इंच (720x1280 पिक्सल) का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। यह 2 जीबी रैम के साथ आएगा। इसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। और स्मार्टफोन पावर देने के लिए मौजूद है 2800 एमएएच की बैटरी। डाइमेंशन 151.6x76.9x7.2 मिलीमीटर है और वज़न 133 ग्राम।

दूसरी तरफ, एलजी एक्स स्किन में 5 इंच (720x1280 पिक्सल) का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.5 जीबी रैम है। इसका रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और बैटरी की क्षमता 2100 एमएएच। डाइमेंशन 144.8x71.4x6.9 मिलीमीटर है और वज़न 122 ग्राम।

याद रहे कि पिछले महीने एलजी ने अपनी एक्स सीरीज का विस्तार करते हुए एलजी एक्स मैक्स, एलजी एक्स माक, एलजी एक्स पावर, एलजी एक्स स्टाइल हैंडसेट लॉन्च किए थे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG Mobiles, LG X Skin, LG X Skin Price, LG X5, LG X5 Price, Mobiles
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »