एलजी एक्स400 स्माार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 फरवरी 2017 15:14 IST
एलजी ने दिसंबर में सीईएस 2017 से पहले के सीरीज़ के नए स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। कंपनी ने एलजी के3, के4, के8 और के10 स्मार्टफोन के 2017 वेरिएंट पेश किए। जनवरी में, कंपनी ने दक्षिण कोरियाई बाजार में अपना एक्स300 स्मार्टफोन भी लॉन्च किया, जोकि  के8 स्मार्टफोन का ही एक वेरिएंट है। अब कंपनी ने के10 स्मार्टफोन जैसे स्पेसिफिकेशन वाला एक्स400 स्मार्टफोन कोरियाई बाजार में लॉन्च किया है।

के10 और एक्स400 में सबसे बड़ा फर्क है कि एक्स400 मोबाइल टीवी देखन के लिए एचडी डीएमबी सपोर्ट के साथ आता है। एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाले एलजी एक्स400 में के10 की तरह ही 5.3 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। लेकिन के10 में दी गई 277 पीपीआई की तुलना में 294 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर है जो 1.5 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। फोन में 2 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम है और इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट दिया गया है।
Advertisement

बात करें कैमरे की तो के10 की तरह ही एलजी एक्स400 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 2800 एमएएच की बैटरी है।

अब स्मार्टफोन की कनेक्टिविटी की बात करें तो एलजी एक्स400 में 4जी एलटीई, जीपीआरएस/एज, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 और एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं। इस फोन का डाइमेंशन 148.7x75.3x7.8 मिलीमीटर और वज़न 142 ग्राम है।
Advertisement

एलजी एक्स400 में पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेटेड है जो कि डिवाइस के रियर पर दिए गए कैमरा पैनल के ठीक नीचे है। इस स्मार्टफोन की कीमत 3,19,000 कोरियन वॉन (करीब 18,700 रुपये) है। और यह ब्लैक व गोल्ड ब्लैक कलर में मिलेगा।
Advertisement

एलजी नई दिल्ली में बुधवार को एक इवेंट आयोजित कर रही है। इस लॉन्च इवेंट में भारत में के सीरीज़ 2017 के स्मार्टफोन लॉन्च होने की उम्मीद है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.30 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG X400 Launch, Mobiles, Android, LG, LG X400 Price

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.