एलजी एक्स वेंचर लॉन्च, मज़बूती है सबसे अहम खासियत

एलजी ने सोमवार को बेहद ही मज़बूत स्मार्टफोन एक्स वेंचर को पेश किया। कंपनी का कहना है कि एलजी एक्स वेंचर स्मार्टफोन यूरोप, एशिया, अफ्रीका, मध्य एशिया और लेटिन अमेरिका में सोमवार से ही उपलब्ध हो गया है।

एलजी एक्स वेंचर लॉन्च, मज़बूती है सबसे अहम खासियत
ख़ास बातें
  • एलजी एक्स वेंचर की स्थानीय कीमत का ऐलान बाद में होगा
  • एक्स वेंचर में कंपनी की फ्लैगशिप जी और वी सीरीज़ के कई फ़ीचर दिए गए हैं
  • रियर पैनल पर फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौज़ूद है
विज्ञापन
एलजी ने सोमवार को बेहद ही मज़बूत स्मार्टफोन एक्स वेंचर को पेश किया। कंपनी का कहना है कि एलजी एक्स वेंचर स्मार्टफोन यूरोप, एशिया, अफ्रीका, मध्य एशिया और लेटिन अमेरिका में सोमवार से ही उपलब्ध हो गया है। एलजी एक्स वेंचर की स्थानीय कीमत की ऐलान कंपनी इस हैंडसेट को उपलब्ध कराए जाने वक्त करेगी। एलजी एक्स वेंचर के बारे में कंपनी का कहना है कि इस हैंडसेट ने 14 अलग MIL-STD 810G टेस्ट पास किए हैं जिसे अमेरिकी सेना के लिए डिज़ाइन किया गया है।

हैंडसेट को आईपी68 सर्टिफिकेशन मिला है, यानी यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट है। एलजी ने बताया है कि इसे 30 मिनट तक 1.5 मीटर गहराई वाले पानी में डुबो कर रखने पर भी कुछ नहीं होगा।

इस हैंडसेट में बैरोमीटर, कंपास, एक्टिविटी काउंटर, एक्सरसाइज़ ट्रैकर, वेदर रिपोर्ट और फ्लैशलाइट जैसे फ़ीचर मौज़ूद हैं। फोन में मेटल फ्रेम का इस्तेमाल हुआ है। और इसका पिछला हिस्सा ऐसा है जो हाथों में नहीं फिसलता। हैंडसेट को ब्लैक और ब्राउन रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
 
lg

एलजी ने बताया है कि एक्स वेंचर में कंपनी की फ्लैगशिप जी और वी सीरीज़ के कई फ़ीचर दिए गए हैं। इसमें फ्रंट पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर और 120 डिग्री वाइड एंगल 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। रियर पैनल पर फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौज़ूद है। 4100 एमएएच की बैटरी के बारे में 24 घंटे तक लगातार चलने का वादा किया गया है। बैटरी क्विक चार्ज 2.0 को सपोर्ट करेगी। यह 48 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एलजी एक्स वेंचर में एंड्रॉयड 7.0 नूगा, 5.2 इंच फुल-एचडी डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैन 435 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम हैं। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और यूज़र 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, जीपीएस/ एपीएस, ब्लूटूथ वी4.2, एनएफसी, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन का डाइमेंशन 154x75.8x9.29 मिलीमीटर है और वज़न 166.5 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »