एलजी एक्स पावर, एक्स स्टाइल, एक्स मैक और एक्स मैक्स स्मार्टफोन लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 जून 2016 12:43 IST
सबसे पहले यूक्रेन में लॉन्च करने के बाद एलजी ने अपने एक्स पावर, एक्स स्टाइल स्मार्टफोन को वैश्विक तौर पर लॉन्च कर दिया है। अब कंपनी ने एक्स सीरीज का विस्तार करते हुए इन दो स्मार्टफोन के साथ ही एलजी ने एक्स मैक्स और एक्स मैक फोन भी पेश कर दिए हैं। फिलहाल इन स्मार्टफोन की उपलब्धता और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन एलजी का कहना है कि इन स्मार्टफोन को अगले महीने से दुनिया भर के विभिन्न बाजारों में उपलब्ध कराया जाएगा। अलग-अलग बाजारों में फोन की कीमत टैक्स के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।

एक्स पावर में अपने नाम के मुताबिक ही 4100 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। एलजी का दावा है कि यह स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है जिससे फोन नॉर्मल से दोगुनी स्पीड से चार्ज होता है। फोन 7.9 मिलीमीटर पतला है। सबसे पहले यूक्रेन में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन में 5.3 इंच एचडी डिस्प्ले, 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी 6735 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज (माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ) है। एलजी एक्स पावर में 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

एलजी एक्स स्टाइल शानदार डिजाइन और लुक वाला फोन है। यूक्रेन में लॉन्चिंग के दौरान हैंडसेट में 5 इंच एचडी डिस्प्ले, एक क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर और 1.5 जीबी रैम है। इस फोन में 16 जीबी स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इस हैंडसेट में 2100 एमएएच की बैटरी है। फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

एलजी एक्स मैक स्मार्टफोन के क्वाडएचडी आईपीएस क्वांटम डिस्प्ले और 1.8 गीगाहर्ट्ज़ प्रोसेसर के साथ आने की उम्मीद है। इसके साथ ही इस फोन में कम रोशनी में बेहतर तस्वीर क्वालिटी के लिए एक बड़ा 1.55 चेक एम सेंसर कैमरा भी होगा।
Advertisement

वहीं एलजी एक्स मैक्स स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.