एलजी एक्स पावर और एक्स स्टाइल स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इनके बारे में

एलजी एक्स पावर और एक्स स्टाइल स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इनके बारे में
विज्ञापन
एलजी ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी5 के साथ अपनी नई एक्स सीरीज़ के दो स्मार्टफोन पेश किए थे। एक्स सीरीज के ये स्मार्टफोन एक्स कैम और एक्स स्क्रीन थे। अब कंपनी ने चुपचाप अपनी इस सीरीज का विस्तार करते हुए दो नए हैंडसेट यूक्रेन में लॉन्च किए हैं। इसकी जानकारी रूट नेशन वेबसाइट द्वारा दी गई।

यूक्रेन में एलजी एक्स पावर और एलजी एक्स स्टाइल को लॉन्च किया गया है। दोनों ही हैंडसेट की स्पेसिपिकेशन बजट सेगमेंट वाले हैं और ये पॉलीकारबोनेट बॉडी के साथ आएंगे। याद रहे कि एलजी ने हाल ही में एक्स5 को ट्रेडमार्क कराया था जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि यह एलजी जी5 का कमज़ोर वेरिएंट होगा।

हार्डवेयर के हिसाब से बात करें तो एलजी के इन दोनों स्मार्टफोन में कुछ भी ध्यान खींचने योग्य नहीं तो है, लेकिन एक्स पावर 4100 एमएएच की बैटरी के लैस है।
 
(एलजी एक्स पावर और एक्स स्टाइल की तस्वीर)

बात स्पेसिफिकेशन की करें तो एलजी एक्स पावर में 5.3 इंच का एचडी (1280 x 720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.14 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6735 क्वाड कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। प्रोसेसर के साथ देने के लिए मौजूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। एलजी एक्स पावर में रियर फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है और इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। यूक्रेन में इसकी कीमत 200 डॉलर (करीब 13,400 रुपये) होगी।

एलजी एक्स पावर के साथ लॉन्च किए गए एलजी एक्स स्टाइल में 5 इंच का 720 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। यह क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 410 चिपसेट और 1.5 जीबी रैम से लैस है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। बैटरी के मामले में यह हैंडसेट एलजी एक्स पावर की तुलना में बहुत कमज़ोर है। 2100 एमएएच की बैटरी एक्स स्टाइल का हिस्सा है। रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का। एलजी एक्स स्टाइल की कीमत 180 डॉलर (करीब 12,000 रुपये) रहने की उम्मीद है। फिलहाल इन हैंडसेट को यूक्रेन के बाहर लॉन्च करने के संबंध में कुछ भी नहीं बताया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  7. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  9. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »