LG Wing का नया वीडियो आया सामने, मिली रोटेटिंग स्क्रीन की झलक

LG इस फोन को 14 सितंबर को 10am EDT (भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे) वर्चुअल इवेंट के दौरान लॉन्च कर सकती है। यह वर्चुअल इवेंट एलजी मोबाइल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल व फेसबुक पेज़ पर लाइव किया जाएगा।

LG Wing का नया वीडियो आया सामने, मिली रोटेटिंग स्क्रीन की झलक

LG Wing कंपनी के Explorer Project प्रोडेक्ट का पहला प्रोडक्ट है

ख़ास बातें
  • लीक वीडियो में दिखी LG Wing की रोटेटिंग स्क्रीन की झलक
  • 14 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है एलजी विंग
  • फोन की कीमत $ 1,000 (लगभग 73,000 रुपये) हो सकती है
विज्ञापन
LG Wing, कंपनी का आगामी डुअल-डिस्प्ले स्मार्टफोन है। फोन की एक नई वीडियो ऑनलाइन लीक हुई है, जिसमें फोन की फ्लिप-अराउंड स्क्रीन को देखा जा सकता है। बता दें, यह स्मार्टफोन कंपनी के Explorer Project प्रोडेक्ट का पहला प्रोडक्ट है, जो कि अन्कन्वेन्शनल डिज़ाइन के साथ दस्तक देगा। पिछले कुछ समय से एलजी विंग को लेकर काफी अटकले लगाईं जा चुकी हैं। अब-तक हम जान चुके हैं कि यह फोन टी-आकार की डुअल-स्क्रीन के साथ आएगा, लेकिन लेटेस्ट लीक वीडियो में देखने को मिला है कि इस फोन की सेकेंडरी स्क्रीन इतनी मोटी नहीं होगी। एलजी विंग फोन को कंपनी 14 सितंबर को लॉन्च कर सकती है।

YouTube पर LG Wing की यह कथित वीडियो लीक की गई है, जिसमें फोन की स्क्रीन को घूमाते हुए दिखाया गया है। फोन में दो स्क्रीन देखी जा सकती है, एक स्क्रीन 90 डिग्री तक हॉरिज़ोन्टली दूसरी स्क्रीन पर घूमती दिखाई गई है। वीडियो में दिखी स्क्रीन काफी पतली थी और आप वीडियो में देख सकते हैं कि शख्स कितनी आसानी से ऊपरी स्क्रीन को घूमा पा रहा था।

गौरतलब है कि LG ने हाल ही में ऐलान किया था कि एलजी विंग एक्सप्लोर प्रोजेक्ट के तहत लॉन्च होने वाला पहला फोन होगा, जो कि एक अलग और अनोखा एक्सीपियंस प्रदान करेगा।

पिछले महीने एक वीडियो ऑनलाइन लीक हुई थी, जिसमें फोन के टी-शेप स्क्रीन की पहली झलक देखने को मिली थी। इस वीडियो में LG Wing को एक कार में फोन होल्डर पर रखा गया था। इसके मेन स्क्रीन जो एक वर्टिकल स्थिति में है, नेविगेशन दिखाती है और दूसरी स्क्रीन जो मेन स्क्रीन के पीछे हॉरिजॉन्टल स्थिति में है, उस पर म्युज़िक प्लेयर व कॉलिंग ऑन थी। इस तरह फोन टी-आकार में दिखाई देता है। एलजी ने एक 30 सेकेंड का टीज़र भी साझा किया था, जिसमें फोन के रोटेटिंग डिस्प्ले डिज़ाइन दिखाया गया था।
 

LG Wing specifications (expected)

बताया जा रहा है कि एलजी विंग फोन का प्राइमरी डिस्प्ले 6.8 इंच का होगा, जबकि सेकेंडरी डिस्प्ले 4 इंच का हो सकता है और इसका आस्पेक्ट रेशिया 1:1 होगा। लीक के अनुसार, यह फोन स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन की कीमत को लेकर भी जानकारी सामने आ चुकी है, जिसके मुताबिक इस फोन की कीमत $ 1,000 (लगभग 73,000 रुपये) हो सकती है।  

एलजी इस फोन के सभी प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्च इवेंट के दिन साफ कर सकता है, जो कि 14 सितंबर को 10am EDT (भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे) आयोजित किया जा सकता है। यह वर्चुअल इवेंट एलजी मोबाइल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल व फेसबुक पेज़ पर लाइव किया जाएगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG Wing, Explorer Project, LG Wing Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »