LG W30 से आज भारत में उठ सकता है पर्दा

LG W30 Launch: LG आज भारत में अपने W-सीरीज़ स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। जानें कंपनी की नई डब्ल्यू सीरीज़ के बारे में।

LG W30 से आज भारत में उठ सकता है पर्दा

LG W30 से आज भारत में उठ सकता है पर्दा

ख़ास बातें
  • LG W-Series को भारत में आज किया जाना है लॉन्च
  • LG W30 हो सकता है स्मार्टफोन का नाम, Amazon पर टीज़र से मिला संकेत
  • LG W30 का ऑरोरा ग्रीन वेरिएंट भी हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
LG आज भारत में अपने W-सीरीज़ स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। LG ने नई दिल्ली में लॉन्च इवेंट का आयोजन किया है, Amazon पर जारी टीज़र से इस बात की उम्मीद है कि आज लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी अपने LG W30 स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है। इसके अलावा कुछ समय पहले LG W10 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड एंटरप्राइज डायरेक्टरी में लिस्ट किया गया था जिससे इस बात का संकेत मिला था कि LG W10 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि LG आज लॉन्च इवेंट के दौरान तीन नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है।

नई दिल्ली में आयोजित LG W-Series का लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। टीज़र से इस बात का पता चला था कि आगामी W-Series का स्मार्टफोन तीन रियर कैमरे और कई कैमरा फीचर्स से लैस हो सकता है जैसे कि नाइट मोड, पोर्टेट मोड, बोकेह और वाइड-एंगल मोड। इसके अलावा LG W-Series स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और ग्रीन शेड के साथ आ सकते हैं।

LG ब्रांड के आगामी स्मार्टफोन की एक दिलचस्प विशेषता यह होगी कि वाटरड्रॉप नॉच के आकार को बदला जा सकेगा। इसके अलावा LG का कहना है कि आगामी LG W-Series का फोन किफायती सेगमेंट में उतारा जाएगा। इसका मतलब एलजी ब्रांड के ये आगामी स्मार्टफोन Xiaomi और Samsung को टक्कर दे सकते हैं। हाल ही में इस बात की पुष्टि हुई है कि LG W30 को प्राइम एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया जाएगा और यह Prime Day 2019 सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

जैसा कि हमने आपको बताया कि LG W10 को हाल ही में एंड्रॉयड इंटरप्राइज़ डायरेक्टरी पर लिस्ट किया गया था। एंड्रॉयड इंटरप्राइज़ डायरेक्टिरी के मुताबिक,  LG W10 एंड्रॉयड पाई पर चलेगा और इसमें 6.2 इंच का डिस्प्ले होगा। फोन 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। लिस्टिंग से पता चलता है कि एलजी डब्ल्यू10 फिंगरप्रिंट सेंसर को सपोर्ट करेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »