LG W11 के स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक

कथित LG W11 को Google Play कॉन्सोल लिस्टिंग में देखा गया है जो इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन पर संकेत देता है।

LG W11 के स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन की भी मिली झलक

LG W11 में मीडियाटेक हीलियो पी22 चिपसेट दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • LG W11 को गूगल कॉन्सोल लिस्टिंग में मुख्य स्पेसिफिकेशन के साथ देखा गया
  • नॉच डिस्प्ले और मोटे बेज़ल्स के साथ आएगा आगामी एलजी फोन
  • तस्वीर में दिखाई दिया स्मार्टफोन का डिज़ाइन
विज्ञापन
LG W11 को कथित तौर पर Google Play कॉन्सोल लिस्टिंग में देखा गया है। आने वाले स्मार्टफोन में MediaTek Helio P22 चिपसेट और 3 जीबी रैम हो सकती है। यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन प्रतीत होता है जिसमें सभी तरफ अपेक्षाकृत मोटे बेज़ल्स होंगे और सेल्फी कैमरा के लिए एक नॉच दिया जाएगा। फोन में एंड्रॉयड 10 आउट-ऑफ-द-बॉक्स चलेगा। इसके अलावा, LG W11 को मॉडल नंबर LM-K310IM के साथ Google Play सपोर्ट लिस्टिंग में भी देखा गया है।
 

LG W11 specifications (expected)

MySmartPrice की एक रिपोर्ट के अनुसार, कथित LG W11 को Google Play कॉन्सोल लिस्टिंग में देखा गया है जो इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन पर संकेत देता है। कहा जा रहा है कि फोन मीडियाटेक हीलियो पी22 चिपसेट पर काम करेगा और इसमें 3 जीबी रैम शामिल होगी। ऐसा हो सकता है बाद में इसे अधिक रैम कॉन्फिगरेशन में घोषित किया जाए। उम्मीद है कि ग्राफिक्स पावरवीआर जीई 8320 जीपीयू द्वारा संभाले जाएंगे। फोन को 720x1,600 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 280ppi पिक्सल डेंसिटी वाले एचडी+ डिस्प्ले के साथ लिस्ट किया गया है।

लिस्टिंग में देखी गई तस्वीर सामने की तरफ सेल्फी कैमरा के लिए एक नॉच दिखाती है और फोन के चारों ओर मोटे बेज़ल्स हैं। फोन के दायीं ओर पावर और वॉल्यूम बटन देखे गए हैं, बायीं ओर एक अतिरिक्त बटन है जो संभवतः एक समर्पित गूगल असिस्टेंट बटन है, जैसा कि अन्य एलजी स्मार्टफोन पर भी देखा जा चुका है।

Google Play सपोर्ट लिस्ट की बात करें तो MySmartPrice की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह दिखाता है कि LG W11 का मॉडल नंबर LM-K310IM होगा, जिसके पहले LG K31s होने का अनुमान लगाया गया था।

पिछले महीने की शुरुआत में मॉडल नंबर LM-K310IM के साथ LG W11 को US FCC लिस्टिंग में देखा गया था, जहां पता चला था कि फोन में 4,000mAh की बैटरी, 32 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम और एक मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर होगा। उस समय, यह एलजी के31एस माना जा रहा था, लेकिन अब ऐसा नहीं लगता है, क्योंकि Google Play सपोर्ट लिस्टिंग ने LM-K310IM मॉडल नंबर को LG W11 से जोड़ा गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG W11, LG W11 specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  2. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  4. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  7. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  8. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  9. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »