LG W10 के स्पेसिफिकेशन लीक, जल्द होगा भारत में लॉन्च

LG W10 एंड्रॉयड पाई पर चलेगा और इसमें 6.2 इंच का डिस्प्ले होगा। फोन 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा।

LG W10 के स्पेसिफिकेशन लीक, जल्द होगा भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • LG W10 वाटरड्रॉप नॉच के साथ आएगा
  • भारत में जल्द ही लॉन्च होंगे एलजी डब्ल्यू सीरीज़ के स्मार्टफोन
  • LG W-सीरीज़ के आगामी फोन किफायती सेगमेंट के होंगे
विज्ञापन
ऐसा प्रतीत होता है कि दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी LG का अगला स्मार्टफोन LG W10 होगा। इस फोन के स्पेसिफिकेशन एंड्रॉयड इंटररप्राइज़ वेबसाइट पर लिस्ट किए गए हैं। याद रहे कि LG ने कुछ दिनों पहले भारत में W-सीरीज़ के स्मार्टफोन लाने का टीज़र ज़ारी किया था। अब फोन को गूगल की एंड्रॉयड इंटरप्राइज़ डायरेक्टरी पर लिस्ट किया गया है। फोन को कंपनी द्वारा आधिकारिक पर नहीं लॉन्च किया गया है और लिस्टिंग में भी इसकी कीमत का ज़िक्र नहीं है। इसके अलावा एंड्रॉयड इंटरप्राइज़ वेबसाइट पर पब्लिश की गई फोटो संभवतः LG G7 Fit की है। अहम स्पेसिफिकेशन में 6.2 इंच की स्क्रीन और एंड्रॉयड पाई सॉफ्टवेयर सपोर्ट है।

एंड्रॉयड इंटरप्राइज़ डायरेक्टिरी के मुताबिक, LG W10 एंड्रॉयड पाई पर चलेगा और इसमें 6.2 इंच का डिस्प्ले होगा। फोन 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। संभव है कि हैंडसेट के रैम व स्टोरेज पर आधारित और वेरिएंट हों। लिस्टिंग से पता चलता है कि एलजी डब्ल्यू10 फिंगरप्रिंट सेंसर को सपोर्ट करेगा।

लिस्टिंग के बारे में जानकारी सबसे पहले NashvilleChatterClass द्वारा दी गई। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पब्लिश की गई तस्वीर LG W10 की नहीं है। संभवतः तस्वीर LG G7 Fit की है और LG W10 वाटरड्रॉप नॉच के साथ आएगा। माना जा रहा है कि एलजी डब्ल्यू10 को पेश किए जाने के साथ लिस्टिंग में तस्वीर बदल दी जाएगी।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, LG भारतीय मार्केट में Samsung और Xiaomi से मुकाबले के लिए अपनी LG W सीरीज़ के स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। एलजी ने फिलहाल कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन ई-कॉमर्स साइट Amazon.in पर माइक्रोसाइट बनाई गई है। LG ब्रांड के नया और आगामी फोन को लेकर ऐसा दावा किया गया है कि ये तीन रियर कैमरे से लैस होगा और इसके तीन कलर वेरिएंट उतारे जाएंगे। Redmi Note और Samsung Galaxy M-सीरीज़ के मॉडल खरीदने वाले ग्राहकों को अपनी ओर लुभाने के लिए नए LG फोन के पिछले हिस्से पर ग्रेडिएंट फिनिश है। Amazon पर बनाई गई माइक्रोसाइट इस बात की ओर इशारा कर रही है कि LG W-सीरीज़ के आगामी फोन किफायती सेगमेंट में उतारा जाएगा।

एलजी डब्ल्यू सीरीज़ के आगामी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा जो एआई (AI) स्पोर्ट करेगा। कैमरा फीचर्स की बात करें तो LG W-सीरीज़ के स्मार्टफोन वाइड-एंगल शॉट, लो-लाइट और डेडिकेटेड पोर्टेट मोड जैसे फीचर से लैस होगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG W10, LG W10 Specifications, LG W10 Features
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »