LG W10 Alpha बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

LG W10 Alpha एलजी इंडिया की साइट पर फोन खरीद के लिए उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन केवल ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। एलजी डब्ल्यू10 अल्फा को कंपनी देश के बड़े ऑफ़लाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए भी बेच सकती है।

LG W10 Alpha बजट स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

LG W10 Alpha की भारत में कीमत 9,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • LG W10 Alpha की भारत में कीमत 9,999 रुपये है
  • इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम शामिल है
  • एलजी डब्ल्यू10 अल्फा में 2डी आर्क डिज़ाइन दिया गया है
विज्ञापन
LG W10 Alpha भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी का नया बजट स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें रेनड्रॉप नॉच (कंपनी द्वारा वाटर-स्टाइल नॉच डिस्प्ले का बदला हुआ नाम) शामिल है। एलजी डब्ल्यू10 अल्फा कंपनी के 2D आर्क डिज़ाइन के साथ आता है और इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित कैमरा फीचर्स शामिल हैं। एलजी का दावा है कि कंपनी का यह लेटेस्ट फोन 10 दिनों तक का स्टैंडबाय बैकअप दे सकता है। प्रतियोगियो की तरह ही एलजी डब्ल्यू10 अल्फा भी एक एआई फेशियल अनलॉक फीचर के साथ आता है, जो डिवाइस को अनलॉक करने के लिए फ्रंट-फेसिंग कैमरा सेंसर का इस्तेमाल करता है।
 

LG W10 Alpha Price in India

भारत में एलजी डब्ल्यू10 अल्फा की कीमत 9,999 रुपये है। इस कीमत में ग्राहकों को 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलती है। एलजी इंडिया की साइट पर फोन खरीद के लिए उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन केवल ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। इसके अलावा यह देश में ऑफ़लाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए भी बेचा जा सकता है।
 

LG W10 Alpha Specifications

डुअल-सिम (नैनो) एलजी डब्ल्यू10 अल्फा एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है। इसमें 5.7 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) रेनड्रॉप नॉच डिस्प्ले है, जो 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर यूनिसोक SC9863 प्रोसेसर दिया गया है, जो अधिकतम 1.6 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड के साथ आता है। इसके साथ इस फोन में 3 जीबी रैम मौजूद है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

फोटो और वीडियो के लिए LG W10 Alpha में सिंगल रियर कैमरा है, जो 8 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है। इसमें ऑटोफोकस लेंस और एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है।

एलजी डब्ल्यू10 अल्फा के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। फोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। एलजी डब्ल्यू10 अल्फा की बैटरी 3,450 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 147.3x71x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 170 ग्राम है।



 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.71 इंच
प्रोसेसरयूनीसॉक एससी9863
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3450 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »