• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • LG Velvet स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

LG Velvet स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

नए LG Velvet की कीमत भारत में 36,990 रुपये से शुरू होती है, वहीं एलजी वेलवे डुअल स्क्रीन कॉम्बो की कीमत 49,990 रुपये से शुरू होती है। इस फोन की सेल भारत में 30 अक्टूबर से शुरू होगी, जो कि ऑरोरा सिल्वर और नैवी ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

LG Velvet स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

LG Velvet की बैटरी 4,300 एमएएच की है, जिसके साथ क्वालकॉम क्विक चार्ज 4+ सपोर्ट मौजूद है

ख़ास बातें
  • LG Velvet में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • एलजी वेलवेट डुअल स्क्रीन एक्सेसरी बंडल के साथ आता है
  • फोन की सेल 30 अक्टूबर से शुरू होगी
विज्ञापन
LG Velvet स्मार्टफोन को भारत मे LG Wing के साथ लॉन्च कर दिया गया है। एलजी वेलवेट भारतीय मॉडल स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर की जगह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आया है। स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर फोन के ग्लोबल वेरिएंट में मौजूद था। इसके अलावा, यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। यह फोन IP68 रेटेड है। साथ ही एलजी वेलवेट डुअल स्क्रीन एक्सेसरी बंडल भी उपलब्ध है, जो कि एक्स्ट्रा स्क्रीन के साथ आएगा बिल्कुल LG G8X ThinQ की तरह।
 

LG Velvet price in India, availability details

नए LG Velvet की कीमत भारत में 36,990 रुपये से शुरू होती है, वहीं एलजी वेलवेट डुअल स्क्रीन कॉम्बो की कीमत 49,990 रुपये से शुरू होती है। इस फोन की सेल भारत में 30 अक्टूबर से शुरू होगी, जो कि ऑरोरा सिल्वर और नैवी ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
 

LG Velvet specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो एलजी वेलवेट एंड्रॉयड 10 पर काम करता है जिसमें 6.8 इंच की फुल-एचडी+ (1,080x2.460 पिक्सल) सिनेमा फुलविज़न पोलेड डिस्प्ले के साथ 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 395 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी दी गई है। वहीं, डुअल स्क्रीन एक अन्य 6.8 इंच फुल-एचडी (1,080x2.460 पिक्सल) सिनेमा फुलविज़न पोलेड डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका आस्पेक्ट रेशिया 20.5:9 है।

हालांकि, फोन का भारतीय मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आता है, जबकि फोन के ग्लोबल वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर दिया गया था। इस फोन के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज प्राप्त होगी।  हैंडसेट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट होगा।

अब बात कैमरा स्पेसिफिकेशन की। LG Velvet तीन रियर कैमरों के साथ आएगा, वो भी वर्टिकल पोजीशन में। यहां f/1.8 लेंस, PDAF और 79 डिग्री-फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अल्ट्रा-वाइड लेंस और 120 डिग्री-फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा और f/2.4 लेंस और 81 डिग्री-फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में f/1.9 लेंस और 81 डिग्री-फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा स्थित है। इस कैमरा में Steady Cam और ASMR रिकॉर्डिंग फीचर भी शामिल है।

LG Velvet की बैटरी 4,300 एमएएच की है, जिसके साथ क्वालकॉम क्विक चार्ज 4+ सपोर्ट मौजूद है। फोन का डामेंशन 167.2x74.1x7.9mm और भार 180 ग्राम है। इसके अलावा फोन में अंडर-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल एलटीई, Wi-Fi 802.11 ac, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2460 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A57 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG से मिला सर्टिफिकेशन
  2. Honor X80 में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  3. मोबाइल चोरी होने पर तुरंत लें ये 5 एक्शन! नहीं होगा नुकसान
  4. 16GB रैम, 20000mAh बैटरी वाला फोन बिना नेटवर्क भी कॉलिंग करता है! जानें Blackview Xplore 1 की कीमत
  5. IND vs USA Live Streaming: T20 में भारत-अमेरिका की टक्कर! ऐसे देखें वर्ल्ड कप मैच फ्री!
  6. Poco X8 Pro, X8 Pro Max के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 8550mAh बैटरी, 100W चार्जिंग!
  7. Samsung यूजर्स अलर्ट! Galaxy S26 के लॉन्च से पहले बंद हुआ इन स्मार्टफोन्स में अपडेट, कहीं आपका मोबाइल तो शामिल नहीं!
  8. 30W पावर, 20 घंटे बैटरी वाला अनोखा स्पीकर Jlab ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. 5500mAh बैटरी वाला Motorola फोन मिल रहा Rs 4000 सस्ता, गजब का ऑफर
  10. Lava Yuva Star 3 बजट फोन भारत में लॉन्च होगा 13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »