• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • LG Velvet डुअल स्क्रीन स्मार्टफोन प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध, इन ऑफर्स के साथ करें बुक

LG Velvet डुअल स्क्रीन स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध, इन ऑफर्स के साथ करें बुक

Flipkart ने LG Velvet के डुअल स्क्रीन कॉम्बो को प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट कर दिया गया है। लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि फोन 12 नवंबर को रिलीज़ होगा।

LG Velvet डुअल स्क्रीन स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध, इन ऑफर्स के साथ करें बुक

LG Velvet डुअल स्क्रीन कॉम्बो की भारत में कीमत 49,990 रुपये है

ख़ास बातें
  • LG Velvet डुअल स्क्रीन स्मार्टफोन दो कॉम्बो में आता है
  • डुअल स्क्रीन कॉम्बो की भारत में कीमत 49,990 रुपये
  • बिना डिस्प्ले कवर के केवल LG Velvet स्मार्टफोन की कीमत 36,990 रुपये है
विज्ञापन
LG Velvet डुअल स्क्रीन स्मार्टफोन भारत में Flipkart पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है। फोन को पिछले हफ्ते देश में लॉन्च किया गया था, लेकिन उम्मीद के मुताबिक 30 अक्टूबर से इसकी बिक्री शुरू नहीं हुई। हालंकि, यह फोन अब फ्लिपकार्ट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है, ई-कॉमर्स साइट पर इसकी रिलीज़ की तारीख 12 नवंबर बताई गई है। एलजी वेलवेट का भारतीय वेरिएंट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर पर काम करता है और यह एकमात्र रैम और स्टोरेज वेरिएंट में आता है। फोन को दो कॉम्बो में खरीदा जा सकता है, जिसमें या तो केवल LG Velvet फोन खरीदा जा सकता है या डुअल स्क्रीन कॉम्बो, जिसमें एक अतिरिक्त डिस्प्ले कवर मिलता है।
 

LG Velvet pre-orders, price in India

Flipkart ने LG Velvet के डुअल स्क्रीन कॉम्बो को प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट कर दिया गया है। लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि फोन 12 नवंबर को रिलीज़ होगा। केवल एलजी वेलवेट की कीमत 36,990 रुपये है, जबकि एलजी वेलवेट डुअल स्क्रीन की कीमत 49,990 रुपये है। फ्लिपकार्ट ने फिलहाल केवल डुअल स्क्रीन कॉम्बो को प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट किया है। बिना स्क्रीन के केवल फोन को फिलहाल ऑनलाइन नहीं बेचा जा रहा है। LG Velvet डुअल स्क्रीन कॉम्बो को ऑरोरा सिल्वर और न्यू ब्लैक रंग विकल्प में उपलब्ध कराया गया है।

फ्लिपकार्ट ने अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड पर 5,000 रुपये, फेडरल बैंक के डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत (1,500 रुपये तक) और आरबीएल बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 5,000 रुपये की तत्काल छूट का ऑफर रखा है। ग्राहक फोन को इन ऑफर्स का इस्तेमाल कर सस्ता खरीद सकते हैं।
 

LG Velvet specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो एलजी वेलवेट एंड्रॉयड 10 पर काम करता है जिसमें 6.8 इंच की फुल-एचडी+ (1,080x2.460 पिक्सल) सिनेमा फुलविज़न पोलेड डिस्प्ले के साथ 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 395 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी दी गई है। वहीं, डुअल स्क्रीन एक अन्य 6.8 इंच फुल-एचडी (1,080x2.460 पिक्सल) सिनेमा फुलविज़न पोलेड डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका आस्पेक्ट रेशिया 20.5:9 है।

हालांकि, फोन का भारतीय मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आता है, जबकि फोन के ग्लोबल वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर दिया गया था। इस फोन के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज प्राप्त होगी।  हैंडसेट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट होगा।

अब बात कैमरा स्पेसिफिकेशन की। LG Velvet तीन रियर कैमरों के साथ आएगा, वो भी वर्टिकल पोजीशन में। यहां f/1.8 लेंस, PDAF और 79 डिग्री-फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अल्ट्रा-वाइड लेंस और 120 डिग्री-फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा और f/2.4 लेंस और 81 डिग्री-फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में f/1.9 लेंस और 81 डिग्री-फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा स्थित है। इस कैमरा में Steady Cam और ASMR रिकॉर्डिंग फीचर भी शामिल है।

LG Velvet की बैटरी 4,300 एमएएच की है, जिसके साथ क्वालकॉम क्विक चार्ज 4+ सपोर्ट मौजूद है। फोन का डामेंशन 167.2x74.1x7.9mm और भार 180 ग्राम है। इसके अलावा फोन में अंडर-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल एलटीई, Wi-Fi 802.11 ac, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2460 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  2. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  11. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  12. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  15. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  4. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  5. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »