LG V30 नए अवतार में आया

एलजी ने कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (सीईएस) 2018 से पहले अपने एलजी वी30 स्मार्टफोन का एक ब्रांड न्यू रास्फबेरी रोज़ कलर वेरिएंट पेश किया है। बता दें कि सालाना होने वाले सीईएस इवेंट लास वेगास में 9 जनवरी से शुरू होगा। और शो से पहले बड़े ऐलान होने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 जनवरी 2018 10:08 IST
एलजी ने कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (सीईएस) 2018 से पहले अपने एलजी वी30 स्मार्टफोन का एक ब्रांड न्यू रास्फबेरी रोज़ कलर वेरिएंट पेश किया है। बता दें कि सालाना होने वाले सीईएस इवेंट लास वेगास में 9 जनवरी से शुरू होगा। और शो से पहले बड़े ऐलान होने शुरू हो गए हैं। एलजी ने कहा कि एलजी वी30 का नया कलर वेरिएंट अभी कोरिया में उपलब्ध होगा लेकिन बाद में इसे यूरोपीय और एशियाई बाज़ारों में भी उपलब्ध कराया जाएगा। स्मार्टफोन के रास्फबेरी रोज़ कलर को एलजी ने रेड कलर का इंटेंस सैचुरेटेड वर्ज़न बताया है। दक्षिण कोरियाई दिग्गज़ फैशन के लिए स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूज़र का ध्यान रख रहे हैं और उनका लक्ष्य आने वाले वैलेंटाइन डे पर है।

एलजी वी30 रास्फबेरी रोज़ मॉडल में सभी स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर ओरिजिन वी30 वाले ही हैं। वी30 को अगस्त 2017 में लॉन्च किया गया था। एलजी वी30 इसके अलावा ऑरोरा ब्लैक, क्लाउड सिल्वर, मोरक्कन ब्लू और लैवेंडर वॉयलट कलर में मिलता है।
 

भारत में एलजी वी30 की कीमत

भारत की बात करें तो, एलजी वी30 के ओरिजिनल वेरिएंट कको देश में लॉन्च नहीं किया गया है। इसकी जगह, एलजी ने वी30+ देश में लॉन्च किया। इन दोनों डिवाइस में मुख्य फर्क स्टोरेज क्षमता का है। एलजी वी30+ में 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जबकि वी30 में 64 जीबी स्टोरेज है। एलजी वी30+ की कीमत भारत में 44,990 रुपये है।
 

एलजी वी30 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

LG V30 में 6 इंच का इंच का क्वाडएचडी+ (2880 x 1440 पिक्सल) ओलेड फुलविज़न डिस्प्ले है। डिस्प्ले की डेनसिटी 538 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही फोन में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।     

अब बात एलजी वी30 के सबसे अहम फीचर की है। पिछले हिस्से पर दो सेंसर हैं। एक 16 मेगापिक्सल का स्टेंडर्ड एंगल सेंसर जो एफ1.6 अपर्चर वाला है। वहीं, वाइड एंगल सेंसर 13 मेगापिक्ल का है जो एफ/1.9 अपर्चर वाला है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस दिया गया है। इसका अपर्चर एफ/2.2 है। बैटरी 3300 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 151.7 x 75.4 x 7.3 मिलीमीटर है और वज़न 158 ग्राम। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी 2.0 शामिल हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

1440x2880 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , CES, CES 2018, LG, LG V30

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.