LG V30 स्मार्टफोन 31 अगस्त को हो सकता है लॉन्च

पिछले कुछ समय से एलजी के आने वाले वी30 स्मार्टफोन के बारे में लगातार लीक में जानकारी सामने आ रही है। लेकिन अब लगता है कि फोन को जल्द ही पेश कर दिया जाएगा, क्योंकि कंपनी ने 31 अगस्त को होने वाले एक लॉन्च इवेंट के लिए टीज़र साझा किया है।

LG V30 स्मार्टफोन 31 अगस्त को हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • एलजी वी30 में एक फुलविज़न डिस्प्ले होने का खुलासा हुआ है
  • लॉन्च इवेंट बर्लिन में होगा
  • स्मार्टफोन की तस्वीेरें पहले ही लीक हो चुकींं हैं
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से एलजी के आने वाले वी30 स्मार्टफोन के बारे में लगातार लीक में जानकारी सामने आ रही है। लेकिन अब लगता है कि फोन को जल्द ही पेश कर दिया जाएगा, क्योंकि कंपनी ने 31 अगस्त को होने वाले एक लॉन्च इवेंट के लिए टीज़र साझा किया है। जहां लॉन्च टीज़र से किसी डिवाइस के बारे में जानकारी का खुलासा नहीं होता है, लेकिन इससे संकेत मिलते हैं कि नया फोन कंपनी के पिछले साल के वी20 स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा।

लॉन्च टीज़र में, एलजी ने यूज़र से आईएफए 2017 से पहले बर्लिन में होने वाले लॉन्च इवेंट के लिए 31 अगस्त की तारीख़ सेव करने को कहा है। हालांकि, इस टीज़र के बैकग्राउंड में बना हुआ ‘V’ से स्पष्ट तौर पर संकेत मिलते हैं कि कंपनी इस इवेंट में एलजी वी30 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। ऐनगैज़ेट के मुताबिक, ख़ास बात है कि, लॉन्च टीज़र का रेशियो 2:1 है, एलजी जी6 और क्यू6 स्मार्टफोन के फुलविज़न डिस्प्ले का रेशियो भी इितना ही है।

इससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी अपने आने वाले फ्लैगशिप वी30 में भी इसी तरह के डिस्प्ले का इस्तेमाल करेगी। इसके अलावा, मायस्मार्टपीस और @onleaks ने कई लीक तस्वीरों और एक वीडियो के जरिए एलजी वी30 स्मार्टपोन के डिज़ाइन को दिखाने का दावा किया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि स्मार्टफोन में पतले बेज़ल वाला डिस्प्ले और एक डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है।

फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है जबकि नीचे की तरफ़ एक स्पीकर ग्रिल और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। डिस्प्ले का साइज़ 6 इंच जबकि फोन का डाइमेंशन 151.4x75.2x7.4 मिलीमीटर रहने की उम्मीद है।

बता दें कि अभी ये सभी ख़बरें लीक पर आधारित हैं, इसलिए हमारी पाठकों को सलाह है कि कंपनी द्वारा किसी आधिकारिक ऐलान तक इंतज़ार करें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »