LG का यह वायरलेस कीबोर्ड होता है फोल्ड

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 27 अगस्त 2015 16:22 IST
एलजी (LG) ने ऐसा कीबोर्ड डेवलप किया है जिसे मोड़ा (फोल्ड) जा सकता है। कंपनी ने गरुवार को इस कीबोर्ड की पहली झलक दिखाई जिसे रॉली कीबोर्ड (Rolly Keyboard) के नाम से जाना जाएगा। कंपनी इस कीबोर्ड को अगले महीने जर्मनी के बर्लिन में होने वाले IFA 2015 ट्रेड शो में पेश करेगी। यह एक्सेसरी डिवाइस सबसे पहले सितंबर में अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद साल की चौथी तिमाही में इसे यूरोप, लेटिन अमेरिका और एशिया में उपलब्ध कराया जाएगा। इस कीबोर्ड की कीमत की घोषणा स्थानीय लॉन्च के दौरान दी जाएगी।

इस वायरलेस कीबोर्ड का मॉडल नंबर KBB-700 है। इसे चार बार फोल्ड किया जा सकता है जिसके बाद इसे कहीं भी ले जाना और भी आसान हो जाता है। इस कीबोर्ड में हाई-कॉन्ट्रास्ट की (keys) मौजूद हैं और मोबाइल डिवाइस का स्टैंड भी। LG का कहना है कि नया रॉली कीबोर्ड (Rolly Keyboard) पर टाइप करना बहुत ही आसान है क्योंकि टाइप करने पर keys 17mm नीचे जाते हैं। आपको बता दें कि डेस्कटॉप पर आने वाले कीबोर्ड 18mm तक नीचे जाते हैं।
एलजी रॉली कीबोर्ड (LG Rolly Keyboard) के बिल्ड में पॉलीकार्बोनेट और एबीएस प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें दो फोल्डेबल आर्म हैं जिनपर स्मार्टफोन और टैबलेट को रखा जा सकता है। यूज़र अपने डिवाइस को इस कीबोर्ड में मौजूद ब्लूटूथ 3.0 के जरिए कनेक्ट कर सकते हैं। आपको बता दें कि कीबोर्ड को खोलते ही इसका ब्लूटूथ एक्टिवेट हो जाता है। कीबोर्ड एक वक्त में दो अलग-अलग डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। हालांकि, इसका इस्तेमाल एक वक्त पर सिर्फ एक डिवाइस के साथ किया जा सकता है और डिवाइस चुनने के लिए सिर्फ एक key को दबाना पड़ेगा। LG ने बताया है कि यह कीबोर्ड उन्हीं टैबलेट के साथ पेयर होगा जिनका डिस्प्ले 10 इंच तक का है। इस कीबोर्ड को चलाने के लिए एक AAA बैटरी की जरूरत पड़ेगी। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी आम इस्तेमाल में तीन महीने तक चलेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  6. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  7. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  10. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.